आम का गलका बनाने की विधि

आम देश विदेश सभी जगह बेहद पसंद किया जाता है। कच्चे आम का स्वाद हो या पके हुए आम का स्वाद ये दोनों ही स्वाद हर किसी के जुबान पर रहते हैं।आम की इसी स्वाद के कारण आज हम आपकों आम का गलका रेसपी बताने जा रहे है। यह रेसपी कुछ खट्टी थोड़ी मीठी होती है।अब अगर आप इसके लाज़वाब स्वाद को चखना चाहते है तो देर न लगाएं और इस रेसपी को आज ही बनाएं और इसके लाज़वाब स्वाद का चटकारा लगाएं। तो आइये इस रेसपी को बनाते है…

आम का गलका

आम का गलका रेसपी

आवश्यक सामग्री

आम का गलका बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

कच्चा आम – 250 ग्राम
गुड़ – 250 ग्राम
किशमिश – 50 ग्राम
हल्दी – 1 चम्मच
मेथी दाना – चुटकी भर
हींग – चुटकी भर
सौंफ पाउडर – 1/2 चम्मच
मेथी पाउडर – चुटकी भर
कलौंजी पाउडर – चुटकी भर
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 चम्मच

आम का गलका बनाने की तैयारी

  1. आम को छीलकर आम के फांकें काट लें।
  2. गैस चूल्हा जलाकर एक बरतन चढ़ाएं और इसमें 2 चम्मच तेल डालकर इसे गरम करें।
  3. तेल गरम हो जाएं तब इसमें हींग, मेथीदाना डाल दें फिर हल्दी डालकर चलायें और इसमें आम की फांकें को भी डाल कर चलाएं।
  4. अब इसमें नमक डालकर 5 मिनट के लिए एक बरतन से ढक कर पकाएं।
  5. लगभग 5 मिनट बाद इसे चलायें और इसमें गुड़ के टुकड़े और किशमिश डाल दें।
  6. अब इसमें उबला हुआ 1/2 कप पानी डालकर चलाएं और इसे बन्द कर दें।
  7. लगभग 10 मिनट बाद इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, मेथी पाउडर और कलौंजी पाउडर को डालकर इसे चलाएं।
  8. लगभग 10 मिनट बाद फिर इसे चलाएं ताकि ये जले नहीं और 5 मिनट बाद इसे बंद कर दें।

ख़ुशबूदार आम का गलका तैयार है।

मुझे तो इसकी सुगन्ध बहुत पसंद है। इसका स्वाद भी इतना टेस्टी होता है कि इसके स्वाद को चखें बिना रह नहीं पायेंगें।

आम का गलका रेसपी को अधिक से अधिक अपने दोस्तों और सोशल सर्किल पर ज़रूर शेयर करें। ताकि सभी लोग इस रेसपी को पढ़कर इस खट्टे मीठे आम के गलके का स्वाद चख सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *