सेब की जलेबी बनाने की विधि

इस नवरात्र माता रानी को सेब की जलेबी का भोग लगाएं। तो आज हम आपको सेब की जलेबी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। व्रत में जब भी आपका मन कुछ मीठा खाने को करे या मीठे का भोग लगाने को कहें तो बस कुछ ही मिनटों में सेब की जलेबी बनाएं और रसीली सेब की जलेबी का भोग लगाएं। आइए इस नवरात्रि व्रत के लिए इसे झटपट बनाना सीखते हैं…

मीठी मीठी सेब की जलेबी

सेब की जलेबी - Apple jalebi recipe

आवश्यक सामग्री

व्रत वाली सेब की जलेबी बनाने के लिए आप किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

गोल सेब – 3
कुट्टू या सिंघाड़े का आटा – 50 ग्राम
रिफ़ाइंड / घी – 150 ग्राम

चाशनी बनाने के लिए

चीनी – 2 कटोरी
फ़िटकरी – एक चुटकी
पानी – 1 कटोरी
इलायची पाउडर – एक चुटकी
केसर – थोड़ी सी ( इच्छानुसार प्रयोग)

सेब की जलेबी बनाने की विधि

  1. सेब को छील कर गोल छल्लों के रूप में काट लें और बीच के हिस्से से बीज़ को गोलाई से निकाल दें। ये देखने में एक दम रिंग या छल्ले जैसे आकार में आ जायेगा।
  2. गैस चूल्हा जलाकर गैस पर कढ़ाही को रखें, इसमें घी या रिफ़ाइंड गरम कर लें।
  3. जब तक तेल गरम हो तब तक एक बर्तन में कुट्टू या सिंघाड़े के आटे को छान लें। अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।
  4. अब तेल भी गरम हो गया होगा। सेब के छल्लों को इस कुट्टू या सिंघाड़े के पेस्ट में डिप करें और और डिप करके इसे गरम तेल में धीमी आंच पर डालकर इसे गोल्डन फ़्राई कर लें।
  5. जब यह गोल्डन फ़्राई हो जाएं तब इसे टिशु पेपर पर निकाल लें। इस तरह से सारी जलेबी बनाकर रख लें।
  6. गर्म चाशनी के थोड़ा ठंडा होने पर इसमें सेब की जलेबी को डाल दें और इसे कुछ घण्टों के लिए रख दें।

अब गरमागरम और करारी व्रत की जलेबी बन कर तैयार है। लगभग 30 मिनट बाद इसे एक प्लेट में निकालकर सर्व करें।

चाशनी बनाने की विधि –

  1. चाशनी बनाने के लिए गैस चूल्हे पर एक बर्तन को चढ़ाएं।
  2. उस बरतन में चीनी और पानी को डाल कर इसमें उबाल आने दें ।
  3. जब इस मिश्रण में उबाल आने लगे तब इसमें एक चुटकी फिटकरी या दूध डाल दें।
  4. फिटकरी या दूध मिलाने से चाशनी एक दम साफ़ बनती है। चाशनी के ऊपर कुछ झाग तैरने लगेंगें।
  5. उन्हें कलछुल कि सहायता से निकाल कर हटा देंगे, फिटकरी या दूध डालने से चीनी की गंदगी ऊपर आ जाती है।
  6. इसे लगभग 15 मिनिट तक पकाएं। 15 मिनट बाद दो बूंद चाशनी को उंगली पर रखें और अंगूठे और उंगली की सहायता से निरीक्षण करें। अगर इसमें दो तार बनने लगें तो हमारी दो तार की चाशनी बनकर तैयार है।
  7. चाशनी को चलनी से छान कर बाउल में डाल लेंगे।
  8. अब चाशनी में स्वादानुसार इलायची पाउडर मिला दें।

अब आपकी रसीली सेब की जलेबी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे बनाकर आप व्रत में माँ दुर्गा को भोग लगाएं और व्रत में इसका सेवन भी करें।

Keywords – सेब की जलेबी, Seb Ki Jalebi, Seb Jalebi, Apple Jalebi Recipe, Sweets Recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *