आम की रबड़ी बनाने की विधि

क्या आप अपने बच्चे के लिए एक लाजवाब, स्वादिष्ट और हेल्दी डिश बनाना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन की रेसपी आम की रबड़ी लेकर आये हैं। यह मैंगो और रबड़ी के कॉम्बिनेशन से मिलकर बनी है। मैंगो का स्वाद सबको बहुत पसंद होता है इसलिए उसकी बनी रेसपी को खाने में सभी पसंद करते हैं। मैंगो स्वाद के साथ साथ हेल्थ के लिए भी लाभकारी है क्योंकि इसमें विटामिन, पोटेशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ साथ यह आयरन का भी अच्छा स्रोत है। आइए जल्दी से इस रेसपी को बनाना सीखते हैं…

आम की रबड़ी

आम की रबड़ी की रेसपी

आवश्यक सामग्री

आम की रबड़ी बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

पके आम का गूदा – 1 कटोरी
पके आम कटे हुए – 1/2 कटोरी
टूटी फ्रूटी – 2 चम्मच
फुल क्रीम मिल्क – 700 ग्राम
चीनी – 2 चम्मच
खोया / मावा – 1 चम्मच

सूखे मेवे

इलायची पाउडर – चुटकी भर
बादाम कटे हुए – 2 चम्मच
पिस्ता कटे हुए – 1 चम्मच
केसर के धागे – 2
अन्य कुछ जो आप गर्निश के लिए प्रयोग करना चाहें

[button color=”green” size=”large” type=”outlined” target=”‌_blank” link=”https://lifestyletips.in/mango-kheer-recipe-hindi/”]मैंगो खीर बनाने की विधि[/button]

आम की रबड़ी बनाने के स्टेप्स

  1. गैस चूल्हा जलाकर एक बड़े बरतन में फुल क्रीम मिल्क को डालकर धीमी धीमी आंच में पकायें। दूध को धीमी धीमी आंच में पकायेंगें तो इसमें मलाई की परत बनने लगेगी।
  2. फिर इसमें चीनी, खोया, केसर के धागे और इलायची पाउडर को भी मिक्स कर दें।
  3. इसमें जैसे जैसे मलाई पड़ती जाएं आप उसे धीरे धीरे बरतन के किनारे करती जाएं।
  4. कुछ समय बाद आप देखेंगें कि दूध पककर बिलकुल थोड़ा रह गया है।
  5. लगभग 1 घण्टे में सारे दूध की मलाई बनकर तैयार हो जायेगी। अब आप इस मलाई को कलछी से एक बरतन में निकाल लें। इसमें सूखे कटे हुए मेवे को मिला दें और आधा घण्टे के लिए फ्रीजर में रख दें। ताकि यह ठण्डी ठण्डी हो जाए।
  6. अब दो गिलास लें। इसमें सबसे पहले आम का गूदा, आम के कटे हुए टुकड़े डालें। फिर इसके ऊपर मलाई डालें। फिर इसके ऊपर आम के कटे हुए टुकड़े डालें और फिर इसके ऊपर रबड़ी मलाई डालें।
  7. अब इसके ऊपर टूटी फ्रूटी डालें और इसके ऊपर थोड़े कटे हुए मेवे से सजाकर गार्निश करें।
  8. आम की रबड़ी बनकर तैयार है। अब आप कूल कूल आम की रबड़ी सभी को सर्व करें।

अब आप इसे खुद भी खाएं और अपने बच्चे को भी खिलाएं क्योंकि इस रेसपी का स्वाद ऐसा कि इसे खाएं बिना रहा न जाएं।

इस पोस्ट को अधिक से अधिक सोशल सर्किल पर शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस बेहतरीन आम की रबड़ी रेसपी को बनाने की विधि जान सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *