फलों के राजा आम का तो हर कोई दीवाना है। आम एक ऐसा फल है, जिसके कई सारे व्यंजन बनते हैं जैसे आम का अचार, आम की चटनी, आम का पना, आमरस, आम की लस्सी और आम का रायता आदि। आम के बने प्रत्येक व्यंजन अपने आप में बेहद लज़ीज़ होते हैं। इसलिए तो आम को फलों का राजा बोला जाता है। आज हम आपको पके हुए आम का रायता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। यह सिर्फ़ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है।
आम का रायता रेसिपी
आवश्यक सामग्री
पके हुए आम का रायता बनाने के लिए अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…
ताज़ा ठंडा दही – 150 ग्राम
पका हुआ छोटा आम – 1
शहद – 70 ग्राम
केसर – चुटकीभर से भी कम
बादाम – 5
पिस्ता – 5
हरी किशमिश – 5
लच्छेदार नारियल – 2 चम्मच
आम का रायता बनाने की विधि
- एक बड़े बाउल में ताज़ा ठंडा दही और शहद को मिलाकर उसे अच्छे से मथानी या मिक्सी में मथ लें।
- एक चम्मच गुनगुने पानी में केसर को भिगो दें।
- केसर के इस पानी को मथे हुए दही में डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
- आम को छीलकर इसके गूदे के छोटे छोटे टुकड़े कर लें।
- बादाम और पिस्ता के दो टुकड़े कर लें।
- अब कटा हुआ आम, किशमिश और बादाम पिस्ता को दही के इस मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर लें।
- लगभग 30 मिनट के लिए इस रायते को फ़्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें।
- आम का स्वादिष्ट रायता तैयार हो चुका है। इसे आप एक कटोरी में निकालें और लच्छेदार नारियल से गार्निश करके सर्व करें।
- अगर आपने रायता बनाने के लिए ठंडा दही इस्तेमाल किया हो तो इसे आप बनाकर तुरन्त गार्निश कर सर्व करें।
टिप्स
किसी भी रायते को बनाने के लिए हमेशा फ़्रेश और ठंडा दही का उपयोग करें।
Keywords – Mango Raita, Aam Ka Raita, Mango Recipe, Raita Recipe