आलू पराठा बनाने की विधि

सर्दियों का मौसम और नाश्ते में गरमागरम आलू पराठा मिल जाये तो दिन की शुरुआत बेहतरीन हो जाती है। तो आप भी अपने परिवार के दिन की शुरुआत बेहतरीन करने के लिए आलू के पराठे को बनायें। आलू पराठा और ताज़े दही या चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। आलू के पराठों का स्वाद न केवल बच्चों बल्कि बड़ों को भी खूब भाता हैं। तो आज हम आपको आलू के परांठे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

आलू पराठा बनाने की विधि

आलू पराठा - Aloo paratha

आवश्यक सामग्री

आलू उबली एवं छिली हुई – 5
हरा मटर उबला एवं छिला हुआ – 100 ग्राम
प्याज़ बारीक कटा – 1
हरी मिर्च बारीक़ कटी – 3
भूना जीरा – 1/2 चम्मच
हींग – चुटकी भर
नमक – स्वादानुसार
तेल – 4 बड़े चम्मच

आलू पराठा बनाने के लिए

गेहूँ का आटा – 300 ग्राम
दूध / पानी – आवश्यकतानुसार

आलू पराठा बनाने की विधि

भरावन सामग्री पकाने की विधि

  1. गैस चूल्हा जलाकर उस पर कढ़ाही में तेल गरमाएँ।
  2. भरावन की सामग्री तैयार करने के लिए इसमें हींग, जीरा, नमक, मैश किए हुए आलू और मटर को डालकर कुछ देर फ़्राई करें।

पराठा पकाने की विधि

  1. एक अलग बर्तन में गेहूँ का आटा, थोड़ा तेल, नमक लेकर फ़िर थोड़ा दूध या पानी डालकर आटे को अच्छे से गूँथ लें।
  2. अब इसकी लोई बनाकर गोल गोल बेल लें, फिर इस बेली हुई लोई में थोड़ी भरावन की सामग्री भरकर लोई को बंद कर दें।
  3. अब इस भरी हुई लोई को धीरे धीरे गोल बेले। ध्यान रहें कि यह फटे नहीं।
  4. अब बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर डालकर इसपर थोड़ा तेल लगायें और सुनहरा होने तक भूनें।
  5. जब आलू पराठा एक तरफ़ से पककर सुनहरा हो जाये, तब इसे पलटकर दूसरी तरफ़ भी सुनहरा कर लें।
  6. फिर पराठे को एक प्लेट मे निकालकर चटनी, अचार या दही के साथ सर्व करें।

आवश्यक टिप्स

  1. भरे हुए परांठे को गैस की धीमी आंच पर ही पकायें तभी आलू के पराठे पूरी तरह से पक पायेंगे। तेज़ आंच पर पराठे अच्छे नहीं पकते हैं।
  2. भरावन के लिए लोई थोड़ी मोटी बेलनी चाहिए ताकि सामग्री अच्छे से भरते बने और पराठे भी अच्छे बनें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *