बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर निखार लाने वाले फल

जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे चेहरे पर बढ़ती उम्र का पता चलना, ऐज रिंकल्स, झुर्रियां आदि समस्या बेहद परेशान करने लगती हैं। बदलती हुई जीवनशैली तथा खानपान ये भी हमारी त्वचा को बेहद नुकसान पहुँचाते हैं। इनसे बचने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं। महँगी से महँगी क्रीम भी बाज़ार से ख़रीद कर लगाते हैं लेकिन उनसे भी कोई फ़ायदा नहीं दिखता। अपना वापस वहीं रंग रूप पाने के लिए न जाने कितने उपाय कर बैठते हैं, लेकिन इनसे कोई लाभ नज़र नहीं आता।

आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ऐज फ़ाइटिंग फल कहते है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आपकी त्वचा फिर से जवां, ख़ूबसूरत और हसीन नज़र आती हैं।

बढ़ती उम्र पर कंट्रोल

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा को जवां रखने का राज़

1. बेर और जामुन

बढ़ती उम्र और उसका चेहरे से झलकना हर किसी को बेहद परेशान कर जाता है। तो अब अपने चेहरे से बढ़ती उम्र को दूर कर फिर से जवां और ख़ूबसूरत दिखने के लिए बेर और जामुन को खाना शुरू कर दें क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट तथा विटामिन सी पाया जाता हैं जो दाग़ मिटाने के साथ-साथ हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता हैं। जो न केवल सूर्य की किरणों से हमारी त्वचा की रक्षा करता है अपितु रिंकल्स को भी दूर भगाता है। कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार इन फलों का नाश्ते में ज़रूर सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से स्वास्थ्य उत्तम रहता है, इसलिए बेरी को सुपर फ़ूड भी कहते हैं।

2. एवोकैड

एवोकैड यह आपकी बढ़ती उम्र को छुपाने का सबसे अच्छा फल है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई स्वस्थ कोशिकाओं की वृद्धि करता है। इसलिए इसे ऐज फ़ाइटिंग फल भी कहते हैं। इसके अलावा आप इसके तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके तेल का त्वचा पर प्रयोग करने से त्वचा टाइट तथा चमकदार अर्थात्‌ ग्लो करती है और होठों पर लगाने से होंठ मुलायम और गुलाबी होते हैं। इसके आलावा इसका उपयोग स्क्रब, पैक और स्पा ट्रीटमेंट के लिए भी करते हैं।

3. ब्राज़ील नट्स या अखरोट

धूल, मिट्टी तथा प्रदूषित वातावरण ये सब हमारी त्वचा को बेहद नुक़सान पहुँचाते हैं। लेकिन अगर आप ब्राज़ील नट्स या अखरोट का सेवन करें तो यह आपकी त्वचा की रक्षा करेगा साथ ही साथ ये मुहांसों तथा झुर्रियों को भी गायब कर देगा क्योंकि इसमें सेलिनियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सेलेनियम प्रदूषण से त्वचा की भीतर से रक्षा करता है और त्वचा को नमी प्रदान करता है।

लेकिन यह ध्यान रहे कि दिन में बस 2 ब्राज़ील नट्स या अखरोट बहुत हैं। एक ब्राज़ील नट्स या अखरोट में 31 कैलोरी होती है जो दिन की खपत के लिए काफ़ी है। फिर भी इसके इस्तेमाल में आपको अधिक सतर्कता बरतने की ज़रूरत हैं।

4. शकरकंद

त्वचा संबंधी समस्याओं का निवारण करने के लिए शकरकंद या स्वीट पोटैटो का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन ए और मेलेनिन बढ़ती उम्र का प्रभाव कम करता है। त्वचा को ख़ूबसरत और जवां बनाता है।

5. अल्प मात्रा में कैफ़ीन का उपयोग

हम कैफ़ीन को चाय या कॉफ़ी से प्राप्त करते हैं। लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा कैफ़ीन का इस्तेमाल करने से घबराहट, चिड़चिड़ापन और बेचैनी होने लगती है। इससे नुक़सान के साथ साथ कुछ लाभ भी होते हैं जिन्हें हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। जब बढ़ती उम्र की बात हो तब अगर सुबह सुबह एक कप कॉफ़ी मिल जाए तो नींद दूर भाग जाती है, इसके साथ साथ झुर्रियाँ भी चली जाती हैं और आपकी त्वचा स्वस्थ और हेल्दी रहती है। इसके साथ साथ कैफ़ीन का उपयोग हमें स्किन कैंसर से भी बचाता है।

6. ग्रीन टी

ग्रीन टी स्वास्थ के लिए बेहद लाभप्रद है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है तथा वज़न को कंट्रोल करने में भी सहायक है। ग्रीन टी को इस्तेमाल करने के बाद इसके टी बैग को 15 मिनट के लिए फ़्रिज में रख दें और उसके बाद टी बैग को आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन भी कम हो जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *