सेब की खीर बनाने की विधि

सेब एक पौष्टिक फल है। सेब में विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, पोटैशियम, मैग्नेशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर कोई रोज़ाना एक सेब खाएं तो वो एक स्वस्थ जीवन जी सकता है और कई रोगों को दूर भगा सकता है। सेब का आप फ्रूट सलाद बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सेब की खीर भी बना सकते हैं। सेब की खीर बनाने के लिए नीचे बताई गई विधि का अनुसरण करें। इस हेल्दी खीर को बनाकर व्रत या उपवास भी सेवन कर सकते हैं।

सेब की खीर

सेब की खीर रेसपी । Apple Kheer Recipe

आवश्यक सामग्री । Ingredients

सेब की खीर बनाने के लिए नीचे दिए गए सामान को आप अपने किचन में एकत्रित करके रख लें…

सेब – 2
चीनी – 150 ग्राम
दूध – 500 ग्राम
मलाई – 4 चम्मच
बादाम – 5
काजू – 10
चिरौंजी – 10 ग्राम

सेब की खीर बनाने का तरीका

– सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस करके रख लें।

– अब एक पैन में 1 चम्मच घी डालें।

– फिर धीमी आंच में कद्दूकस किया हुआ सेब डालकर हल्का फ्राई करें।

– अब इसमें चीनी डालकर चीनी के घुलने तक पकाएं।

– जब चीनी अच्छे से सेब में घुल जाएं तब इसमें दूध और क्रीम मिलाएं।

– लगभग दस मिनट बाद इसमें चिरौंजी, बादाम डालकर गैस बंद कर दें।

परोसने का तरीका

– अब गरमागरम खीर को कटोरी में निकालकर सर्व करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *