अरबी के फ़ायदे और नुकसान

अरबी, अरवी या घुइयाँ ज़मीन के भीतर उगाई जाने वाली उपयोगी सब्ज़ी है। यह गर्मी या वर्षा के मौसम में उगाई जाती है। इसकी अनेकों किस्म जैसे धावालु, काली-अलु, मंडले-अलु, गिमालु और रामालु होती है। लेकिन इन सबमें सबसे उत्तम काली अरबी होती है। अरबी की सब्ज़ी बनाई जाती है। अरबी के पत्तों के पकौड़े या पत्तों की भी सब्ज़ी बनाई जाती है। अरबी का सेवन से आप अपना वज़न कम कर सकते हैं। यह हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से बचाने में भी सहायक है। तो आइए अरबी के सेवन के फ़ायदों के बारे में जानें…

अरबी का सेवन

अरबी का सेवन करने के फ़ायदे

1. पोषक तत्व

अरबी में फ़ाइबर, विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन आदि कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फ़ाइबर अधिक होता है जिससे इसको पचाने में आसानी होती है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की कम मात्रा होती है जिससे आपको वज़न घटाने में भी मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता होने के कारण यह त्वचा के लिए भी फ़ायदेमंद है। साथ ही यह डायबिटीज़ के रोगियों के लिए फायदेमंद है।

2. कैंसर

अरबी में विटामिन ए और विटामिन सी के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद है। जो आपके शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करता है।

3. वज़न कम करने में सहायक

अरबी में कैलोरी की कम मात्रा होती है जो वज़न को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसीलिए जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं वे लोग अरबी का सेवन कर सकते हैं।

4. महिलाओं के दूध में वृद्धि

अगर स्त्रियां रोज़ाना अरबी की सब्ज़ी का सेवन करती है तो कुछ ही दिनों में स्त्रियों के स्तनों में दूध की वृद्धि होने लगती है।

5. हृदय रोग

अगर आप हृदय रोग से पीड़ित है तो अरबी की सब्ज़ी का सेवन ज़रूर करें। यह हृदय रोग में लाभप्रद है।

6. ब्ल्ड प्रेशर

अरबी कई सारे पोषक तत्व से भरपूर है जिससे इसका सेवन ब्ल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

7. तनाव मुक्ति

अरबी का सेवन तनाव को दूर करने तथा रक्त संचार को नियमित करने में भी सहायक है।

8. रक्तपित्त

अरबी के पत्तों का साग रक्तपित्त के रोगी के लिए बहुत लाभकारी है।

9. डायबिटीज़

अरबी में फ़ाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर में ग्लूकोज़ और इंसुलिन की मात्रा का उचित स्तर बना रहता है। लो ग्लाइकेमिक इंडेक्स के कारण अरबी का सेवन मधुमेह से बचाने और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने में सहायक है।

10. त्वचा को चमकदार बनाए

अरबी में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है। जिसके कारण यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

11. पेशाब की जलन दूर करें

पेशाब में होने वाली जलन को दूर करने के लिए रोज़ाना अरबी के पत्तों का 10 ग्राम रस 4 दिन तक सेवन करने से पेशाब की जलन मिट जाती है।

12. फोड़ा फुंसी ठीक करें

अरबी के पत्ते के डण्ठल जलाकर उसकी राख को सरसों तेल में मिलाकर लगाने से फोड़े फुंसी गायब हो जाते हैं।

अरवी खाने के नुक़सान

1. कच्ची अरबी का सेवन न करें, यह सेहत को नुक़सान पहुँचा सकता है।

2. अगर आप गैस की समस्या से पीड़ित हैं तो अरबी का सेवन न करें, क्योंकि गैस से पीड़ित रोगी को यह नुक़सान पहुँचा सकता है।

3. अस्थमा से पीड़ित रोगी को अरबी के पत्तों की सब्ज़ी नहीं खानी चाहिए। इसका सेवन उनकी सेहत के लिए हानिकारक है।

4. जिन लोगों के घुटनों में दर्द की शिकायत रहती हो ऐसे लोगों को अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *