बनाना केक बनाने की विधि

बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को केक बेहद पसंद होता है। ख़ास कर जब बच्चों का जन्मदिन होता है, तो उनको एक स्पेशल केक चाहिए ही चाहिए। यह टाइम होता है, एक परफ़ेक्ट मॉम बनने का। इसलिए घर पर केक बनाकर बच्चों को अपने हाथों का मैजिक दिखाएँ। इससे आपका बच्चा भी ख़ुश हो जायेगा और आप एक कुशल गृहिणी भी कहलायेंगी। आज हम आपको बनाना केक बनाने की विधि सिखाने जा रहे हैं। जिसका न केवल स्वाद लाजवाब है बल्कि यह आसानी से घर पर बन भी सकता है।

बनाना केक रेसिपी

बनाना केक रेसिपी - Banana cake recipe Hindi

आवश्यक सामग्री

पका केला – 2
मैदा – 150 ग्राम
शक्कर – 80 ग्राम
मक्खन – 60 ग्राम
अण्डे – 2
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1/2 चम्मच
वेनिला एसेस – 6 से 7 बूंद
अखरोट – बारीक़ कटा

व्हाइट फ्रासिटंग की सामग्री

चीनी – 1/4 कप
क्रीम – 1 चम्मच
वेनिला एसेस – 3 से 4 बूंद
कार्न सीरप – 1 चम्मच

बनाना केक बनाने की विधि

  1. सबसे पहले मैदा व बेकिंग पाउडर को मिलाकर छानकर एक बर्तन में अलग रख लें।
  2. एक केले को अच्छे से मैश कर लें और दूसरे केले को अच्छे से गोल गोल काट लें।
  3. पिसी हुई चीनी, मक्खन, मैश किया केला और नींबू का रस मिलाकर ख़ूब फेंटे।
  4. जब यह मिक्सचर ख़ूब क्रीमी हो जाए तब इसमें धीरे धीरे मैदा मिलाएं और वेनिला एसेस मिलाकर अच्छे से फेंटे।
  5. ध्यान रहे केक जितने अच्छे से फेंटेंगे केक उतना ही फूलकर सॉफ़्ट बनेगा।
  6. केक टिन में मक्खन लगाकर इस मिश्रण को डालें।
  7. दूसरा केला जिसे आपने गोल गोल काटा था, उसे इसके ऊपर समान रूप से बिछा दें।
  8. और ओवन में रखकर 180 डिग्री सेल्सियस पर 30 से 35 मिनट गोल्डेन ब्राउन होने तक बेक करें।
  9. केक अंदर से पक गया है या नहीं यह जाँचने के लिए केक में टूथपिक डालिए, अगर टूथ पिक साफ़ बाहर आ जाए तो केक तैयार है।
  10. केक को ट्रे में निकालने से पहले 10 मिनट ठंडा कर लें।

अब इस केक को अपने अनुसार चेरी और चॉकलेट से सजाएं और अब आपका बनाना क्रंची केक तैयार है। अब इसे सर्व कर सकती हैं।

Keywords – banana cake recipe, cake recipe, kela recipe, home made cake

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *