बॉडी मसाज के तरीक़े और उनके फ़ायदे

दिन भर की भाग दौड़, थकान के कारण मनुष्य का स्वाभाव बेहद चिड़चिड़ा सा हो गया है। ऐसे में वो अपने तनाव को कम करने और थकान में राहत महसूस करने के लिए कोई गाना गुनगुनाता है, तो कोई गाना सुनना पसंद करता है। कोई नाचना पसंद करता है, तो कुछ लोग अकेले समय बिताना पसंद करते हैं। कुछ लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, तो कोई अपना समय सोकर बिताना पसंद करता है। लेकिन दिन भर की थकान और तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका बॉडी मसाज है। यह आपके शरीर को थकान और तनाव से मुक्त कर आपको बेहद रिलैक्स फ़ील कराता है। बॉडी मसाज के बाद शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होने से शरीर को नई स्फूर्ति और जोश प्राप्त होता है।

बॉडी मसाज किट

आज हम आपको बॉडी मसाज के तरीक़ों और उनके फ़ायदे के बारे में बताने वाले हैं –

1. आयुर्वेदिक मसाज

भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई तनाव ग्रस्त रहता है तथा शारीरिक दर्द जैसे रोग शरीर को बेहद परेशान करते हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए आयुर्वेदिक मसाज करवाते हैं, ताकि मन-मस्तिष्क को शांति प्राप्त हो। यह न केवल तनाव कम करने में बल्कि सौंदर्य लाभ पाने में भी आपकी मदद करता है। यह शरीर और मस्तिष्क की अशुद्धियों को बाहर निकालता है। जिससे आप सम्पूर्ण लाभ प्राप्त करते हैं। आयुर्वेदिक मसाज के तीन लोकप्रिय तरीक़े हैं – नवराकिजीही, स्नेहधारा और स्नाना।

2. स्पा मसाज

इसके अंतर्गत उँगलियों के दबाव का प्रयोग किया जाता है। इसमें स्ट्रेचिंग, ब्रीथिंग आदि तरीकों को भी शामिल किया जाता है। जिन लोगों को रात में नींद न आने की समस्या, जोड़ों में सूजन, तनाव तथा सिरदर्द की परेशानी हो, उन लोगों के लिए यह मसाज बेहद उत्तम है क्योंकि यह उनकी समस्या को दूर कर शरीर में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

3. हॉट स्टोन मसाज

यह एक ख़ास तरह का मसाज है जिसमें गोल और नर्म पत्थरों का प्रयोग किया जाता है। इन पत्थरों को आग में गर्म कर पीठ के चुनिंदा भागों पर रखा जाता है। ये सूजी हुई तथा थकी हुई मांसपेशियों को ठीक करने में काफ़ी कारगर होता है। इन पत्थरों से निकलने वाली गर्मी मांसपेशियों को सुकून प्रदान करती है और शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति को भर देती है।

हॉट स्टोन मसाज

4. लव मी मसाज

इस मसाज को लविंग हैंड्स मसाज भी कहा जाता है। इस विधि के अंतर्गत थेरपिस्ट मांसपेशियों पर धीरे धीरे हाथ फिराते हैं। इस तरह के प्यार के स्पर्श से शरीर को सुकून मिलता है तथा शरीर तनाव मुक्त रहता है।

5. रिफ़्लेक्सिव मसाज

आजकल हर कोई तनाव से ग्रस्त है। जिस कारण से उनके कई कार्य ठीक ढंग से नहीं हो पाते हैं। यह मसाज तनाव को दूर करने का एक बेस्ट तरीका है। यह मस्तिष्क के तनाव को कम करता है तथा नर्वस सिस्टम को राहत प्रदान करता है। इस मसाज में हाथ, पैर और कान के अंगों पर दबाव डाला जाता है। इस मसाज से आपको कई तरह की समस्याओं जैसे ह्रदय सम्बन्धी बीमारियां, सिरदर्द, किडनी की समस्या, मधुमेह और बेचैनी आदि से छुटकारा प्राप्त होता है।

रिफ़्लेक्सिव बॉडी मसाज

6. स्पोर्ट्स मसाज

जैसा कि नाम से स्पष्ठ है यह मसाज उन लोगों के लिए है जो शारीरिक रूप से काफ़ी क्रियाशील रहते हैं, जैसे एथलीट्स, खिलाड़ी, नर्तक आदि।
इस मसाज को करने से इन के शरीर में नई उमंग और जोश भर जाता है।

7. ट्रिगर पॉइन्ट मसाज

इस के अंतर्गत सिर्फ़ आपके शरीर के ट्रिगर पॉइन्ट पर मालिश की जाती है। ये कुछ ख़ास भाग जैसे पीठ, कंधे तथा पृष्ठ भाग होते हैं। थेरपिस्ट इन ट्रिगर पॉइन्ट पर गहरा दबाव डालता है और फिर तनाव को दूर करता है। यह आपकी मांसपेशियों को सुकून देकर उनमें नयी जान भरता है।

स्वीडिश मसाज

8. स्वीडिश मसाज

यह मसाज आपको काफ़ी ऊर्जा तथा सुकून प्रदान करता है। इस मसाज में कुछ तकनीकें होती हैं जैसे स्ट्रोकिंग एंड ग्लाइडिंग, नीडिंग एंड शेकिंग आदि। इसके अंतर्गत ज़्यादातर मसाज तब की जाती है, जब एक व्यक्ति पेट या पीठ के बल लेटा हुआ होता है। इसमें स्ट्रेचिंग तथा योग की मुद्राओं के समान काफ़ी कम परिश्रम करना पड़ता है। आपकी मांसपेशियों को ग्लाइडिंग स्ट्रोक्स की मदद से आपके दिल की तरफ़ रगड़ा जाता है। इससे आपके शरीर का तनाव कम कर सुकून प्रदान करता है। इस मसाज में पहले तेल से मसाज फिर स्टीम बाथ होता है, जिससे शरीर की सारी चिकनाई दूर हो जाती है तथा आप काफ़ी तरोताज़ा महसूस होता है।

बॉडी मसाज के फ़ायदे

1. यह मांसपेशियों के दर्द तथा चोटों को ठीक कर लाभ प्रदान करता है।
2. यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
3. शरीर को तनाव मुक्त रखता है।
4. शारीरिक थकान दूर करता है।
5. सुकून की नींद प्रदान करता है।
6. सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
7. शरीर में रक्त का संचार व्यवस्था सुव्यवस्थित करता है।
8. यह कंधों की सूजन, कमर के नीचे के दर्द तथा घुटनों के दर्द को दूर करता है।

Keywords – Body Massage, Peace of Mind, Feel Relaxation, Physical & Mental Relaxation, Body Massage Benefits, Ayurvedic Massage, Hot Stone Massage, Swedish Massage, Trigger Point Massage, Sport Massage, Reflexive Massage, Spa Massage, Love Me Massage

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *