स्तनों को सुडौल बनाने की व्यायाम और मालिश

आज के समय में सभी महिलाएं फ़िट और सुंदर दिखना चाहती है। महिलाओं के शारीरिक सौंदर्य में उनके सभी अंगों के साथ साथ नितम्ब या वक्ष का सही आकार उनके सौन्दर्य में अभूतपूर्व वृद्धि करता है। अगर वक्ष बहुत अधिक छोटे, ढीले, अविकसित होते हैं तो भद्दे लगते हैं और अगर वक्ष लटके हुए या बहुत बड़े होते हैं तो सौन्दर्य में फीकापन और आत्म विश्वास में कमी आ जाती है। अगर स्तन सुंदर और सुडौल हो तो इससे सुंदरता बढ़ जाती है और आत्म विश्वास भी बना रहता है। स्तनों को सुडौल बनाने के लिए एक्सरसाइज़ या व्यायाम भी किए जा सकते हैं। इसके अलावा स्तन की मालिश करने से भी अविकसित स्तन का आकार ठीक किया जा सकता है।

स्तनों को सुडौल बनाना

स्तनों को सुडौल बनाने के व्यायाम

1. पुश अप

– सबसे पहले पेट के बल लेट जाइए।
– फिर पूरे शरीर को दोनों हथेलियों और पंजों के बल टिका दीजिए।
– शरीर एक दम सीधा हो।
– अब अपनी कोहनी को मोड़ते हुए धीरे धीरे शरीर को नीचे ले जाइए।
– फिर कोहनी सीधी करते हुए शरीर को ऊपर उठाइए।
– ये एक पुश अप हुआ। इस तरह से शुरू में 5 फिर 10 संख्या तक करें।
– ध्यान रहें पुशअप करते समय सिर्फ़ कोहनी मुड़नी चाहिए बाकि पूरा शरीर सीधा रहना चाहिए।

2. वाल पुश अप

– दीवार से लगभग डेढ़ से दो फ़ीट की दूरी पर खड़े हो जाइए।
– अब दोनों हाथों को सीधे करके हथेलियों को दीवार पर टिका दीजिए।
– फिर एड़ियाँ ऊपर करके पंजे पर और हथेलियों पर वज़न टिका दीजिए।
– अब शरीर सीधा और कोहनी को मोड़ते हुए दिवार की तरफ़ झुकें।
– फिर वापस पहली स्थिति में आ जाइए।

3. चेस्ट डिप्स

– अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाते हुए किसी कुर्सी पर रखें।
– अब बैठने वाली स्थिति में आते हुए कुर्सी से थोड़ा आगे हवा में बैठें।
– फिर कोहनी को मोड़ते हुए कूल्हों को थोड़ा नीचे लेकर जाइए।
– अब फिर से वापस पहली स्थिति में आ जाइए।
– इस क्रिया को लगभग 15 बार दोहराइए।

4. चेस्ट फ्लाई

– सबसे पहले बेंच पर लेट जाइए।
– फिर दोनों पैरों को ज़मीन पर टिका लें।
– अब दोनों हाथों में थोड़ा वज़न पकड़ कर हाथ को सीधा करें।
– अब दोनों हाथों को फैलाते हुए कंधे की सीध में लाइए।
– फिर वापस दोनों हाथों को समानांतर सीधा करें।
– इस क्रिया को लगभग 15 बार दोहराइए।

5. डंब बेल

बेडौल स्तनों को सुडौल बनाने और आकार में कसाव लाने के लिए डंब बेल एक बेस्ट उपाय है।

– सबसे पहले चटाई पर लेट जाइए।
– फिर दोनो हाथों में एक-एक डंब बेल ले लीजिए।
– अब हाथो को सीधा करें।
– लगभग 2 मिनट बाद फिर हाथों को नीचे लाइए और फिर ऊपर उठाइए।
– ध्यान रहें डंब बेल्स करते समय अपने हाथों को फ़र्श के स्तर से कुछ इंच ऊपर रखें।

ध्यान रहें अगर आप ग़लत तरीक़े से उठते या बैठते हैं तो भी हमारे शरीर के स्तन बेडौल हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप हमेशा अपने कंधों को आगे की ओर झुकाकर बैठती हैं तो इससे भी आपके स्तनों पर ख़राब प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए हमेशा सीधे होकर बैठने का प्रयास करें।

shape your breastsबेडौल स्तन को सुडौल बनाने के लिए मालिश

तिल के तेल, जैतून के तेल या नारियल के तेल से हल्के हाथ से और सही तरीक़े से कुछ देर तक मालिश करने से स्तन सुडौल बनते हैं।

– मालिश करने के लिए दोनों हाथों की हथेलियों में थोड़ा तेल लगा लीजिए।
– फिर एक हाथ की हथेली स्तन के नीचे रखें और दूसरे हाथ की हथेली को स्तन के ऊपर रखें।
– अब दोनों हाथों को हल्के हल्के हाथ से थोड़ा गोल गोल घुमाते हुए मालिश करें।
– फिर नीचे की हथेली ऊपर और ऊपर की हथेली नीचे करके भी हल्के हल्के हाथ से मालिश करें।
– अब इसी तरह दूसरे स्तन की भी हल्के हल्के हाथ से दबाव देते हुए मालिश करें।
– ध्यान रहें स्तनों की मालिश तेज़-तेज़ नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से स्तन लटक सकते हैं।

Keywords – Stanon Ka Aakar, Sudaul Stan, Sudaul Vaksha, Sudaul Nitamb, Breast Shape, Breast Size, Breast Exercise

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *