चीज़ पिज़्ज़ा बनाने की विधि

किचन में थोड़ा आज जादू चलाएं और सभी को चीज़ पिज़्ज़ा खिलायें, क्योंकि बच्चे हो या बड़े सबके दिल को ये ख़ूब भाये। आज तरह तरह के पिज़्ज़ा बाज़ार में मौजूद हैं। इनमें चीज़ पिज़्ज़ा ख़ास है। अगर आप बाहर से ऑर्डर करते हैं तो यह बहुत महँगा पड़ता है। लेकिन अपने किचेन में इसे बनाकर आप पैसे बचा सकती हैं। चीज़ पिज़्ज़ा बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। यह झटपट बनाया जा सकता है। इसमें लज़ीज़ स्वाद और घर की सेहत दोनों शामिल होगी। आज हम आपको इसे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

चीज़ पिज़्ज़ा रेसिपी

चीज़ पिज़्ज़ा रेसिपी

आवश्य सामग्री –

टोमैटो प्यूरी – 1 कप
टमाटर का पेस्ट – 4 बड़े चम्मच
लहसुन बारीक़ कटा – 2 कली
बैसिल कटा हुआ – 2 बड़ा चम्मच
चीज़ ग्रिल्ड व स्लाइस में कटा हुआ

पिज़्ज़ा बेस के लिए सामग्री –

यीस्ट – 1/4 चम्मच
शहद – 2 बड़े चम्मच
ब्रेड फ्लोर – 4 कप
ऑलिव ऑयल – 1/4 कप
गुनगुना पानी – 3 कप
नमक – स्वादनुसार

बनाने की सम्पूर्ण विधि –

पिज़्ज़ा बेस बनाने की विधि –

  1. सबसे पहले नमक और शहद को मिलाकर इसमें यीस्ट मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए।
  2. अब इस मिश्रण में ब्रैड फ़्लोर के साथ ऑलिव ऑयल डालकर इसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह से गूँथ लें।
  3. अब गूँथे हुए आटे को एक बरतन में ढक कर किसी गरम स्थान पर 45 मिनट के लिए रख दीजिए और फिर इस की लोइयां बना कर इसका बेस तैयार कर लीजिए।

पिज़्ज़ा बनाने की विधि –

  1. सबसे पहले आप टोमैटो प्यूरी, टोमैटो पेस्ट, लहसुन और बैसिल को मिलाकर सॉस तैयार कर लें।
  2. फिर इस सॉस को पिज़्ज़ा बेस पर अच्छी तरह से फैलाएं।
  3. अब इस पिज़्ज़ा पर गो चीज़ की एक लेयर लगायें।
  4. अब इस के ऊपर सॉस की एक और लेयर लगायें।
  5. अब इसे 500 डिग्री फ़ॉरेनहाइट पर 10 से 15 मिनट तक बेक करें।
  6. बेक करने के बाद गरमागरम पिज़्ज़ा को कटर से काटें और इसे सर्व कीजिए।

अब गरमागरम यम्मी पिज़्ज़ा को सर्व करें और इसे टेस्ट करें साथ ही इसे बनाकर अपने सभी दोस्तों को भी टेस्ट करायें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *