हममें से लगभग सभी लोग सलाद पसंद करते हैं। सलाद खाने में लाजवाब ही नहीं होता है बल्कि यह सेहतमंद भी होता है। आज हम आपको मैक्रोनी सलाद से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं। मैक्रोनी के बारे में सुनकर ही शायद आपके मुँह में पानी आ जाए। मुझे विश्वास है कि आपको मैक्रोनी सलाद का स्वाद बहुत पसंद आएगा। तो आइए इसे बनाने की विधि जानते हैं।
आवश्यक सामग्री –
मैक्रोनी सलाद बनाने के लिए आपकी किचेन टेबल पर होना चाहिए…
मैक्रोनी – 1 कप
पत्तागोभी – 1/2 प्याला बारीक़ कटा
शिमला मिर्च – 1/2 प्याला बारीक़ कटा
गाजर – 1/2 प्याला बारीक़ कटा
टमाटर – 1/2 प्याला बारीक़ कटा
प्याज – 1/2 प्याला बारीक़ कटा
काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
टोमैटो सास – 2 बड़ा चम्मच
सिरका – 1/2 छोटा चम्मच
सोया सास – 1/2 छोटा चम्मच
मैक्रोनी सलाद बनाने की विधि
- सबसे पहले गैस चूल्हा जलाकर एक बर्तन में मैक्रोनी उबाल लीजिए।
- एक कढ़ाही में तेल गरम करके उसमें बारीक़ कटे प्याज को सुनहरा होने तक भूनिए।
- अब इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, गाजर मिलाइए और कुछ देर बाद इसमें मैक्रोनी डालकर मिक्स कीजिए।
- अब ऊपर से नमक, सिरका, सोया सास डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए।
- गरम गरम मैक्रोनी सलाद तैयार है, अब इसे सर्व करें।
आप जब इस शानदार सलाद को अपने परिवार के साथ खाएंगे तो आपको उनके खिले चेहरे देखकर बेहद ख़ुशी होगी। इस पोस्ट को अपने सोशल सर्किल में शेअर करके दूसरों को भी इस मिलने वाली ख़ुशी और सेहत का हक़दार बनाएं।