नारियल खाने के फ़ायदे और गुणकारी उपयोग

नारियल एक लाभकारी फल है जिसको श्रीफल भी कहा जाता है। वैसे तो नारियल का उपयोग कच्चा भी किया जाता है और सूखे मेवे के रुप में भी उपयोग किया जाता है। इसके अलावा नारियल का पानी भी लोग पीना पसंद करते है जो स्वास्थ्य के लिए बड़ा हितकारी है। नारियल के नियमित सेवन से स्मरण शक्ति मजबूत होती है, मुहांसे व चेहरे के दाग गायब हो जाते है। इसके सेवन से सिरदर्द भी चला जाता है। आइए नारियल खाने के फ़ायदे और गुणकारी उपयोग के बारे में जानें…

नारियल खाने के लाभ
Coconut health benefits

नारियल खाने के लाभ

गर्भावस्था

अगर गर्भवती महिला सुबह नियमित रूप से 50 ग्राम नारियल की गिरी को खाएं तो इससे गर्भवती महिला का स्वास्थ्य ठीक रहता है और गर्भवती महिला को इस अवस्था में होने वाली उल्टी की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके अलावा 25 ग्राम नारियल की गिरी और 25 ग्राम मिश्री को मिलाकर खाने से प्रसव में दर्द नहीं होता है।

डी हाइड्रेशन

डी हाइड्रेशन होने पर रोगी को कच्चे नारियल के पानी में स्वादानुसार नीबू निचोड़कर बार-बार पिलाएं इससे डी हाइड्रेशन की समस्या में राहत मिलती है।

नकसीर

अगर किसी को नकसीर हो जाएं तो नाक से रक्त का बहाव रोकने के लिए खाली पेट नियमित रूप से कच्चे नारियल का पानी पिलाये। इससे रक्त का बहाव रुक जाता है।

स्मरण शक्ति

नारियल की गिरी में बादाम, सौफ और मिश्री मिलाकर सेवन करने से स्मरण शक्ति मजबूत होती है।

नारियल खाने के फ़ायदे

नारियल के गुणकारी उपयोग

चेहरे के दाग

चेहरे पर दाग हो तो दाग के निशान को दूर करने के लिए नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाएं इससे चेहरे के दाग मिट जाते हैं।

मुहांसे

नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी मुहाँसे गायब हो जाते हैं।

सिरदर्द

बादाम चूर्ण में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से सिरदर्द में शीघ्र लाभ प्राप्त होता है।

बालों की रूसी

बालों में रूसी सताएं तो नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं और रूसी से छुटकारा पाएं।

खुजली

अगर खुजली या खुश्की सताएं तो नारियल के तेल में दो बूंद नींबू का रस मिलाकर मालिश करने से खुजली या खुश्की में राहत मिलती है।

ज़रूरी टिप्स

खाँसी और दमा के रोगी को नारियल नहीं खाना चाहिए।

Keywords – Coconut Health Benefits, Coconut Milk Benefits, Nariyal Ke Labh, Nariyal Ke Fayde

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *