क्रंची आइसक्रीम सैंडविच बनाने की विधि

गर्मी में क्रंची आइसक्रीम सैंडविच को बनाएं और सभी पर अपना जादू चलायें। अब गर्मी में चिल होने के लिए आइसक्रीम खाने बाहर न जाएं। बल्कि इस गर्मी में स्पेशल आइसक्रीम सैंडविच को घर पर बनाएं। जो केला, स्ट्रॉबेरी, नारियल और चॉकलेट आइसक्रीम से बनाई गयी है। इसका स्वाद थोड़ा क्रंची और बेहद यम्मी है। इसे आप अपने बच्चों के लिए कभी भी बना सकती हैं। इसको बनाना बेहद आसान है। तो आइए आज क्रंची आइसक्रीम सैंडविच को बनाना सीखते हैं…

क्रंची आइसक्रीम सैंडविच रेसिपी

क्रंची आइसक्रीम सैंडविच

आवश्यक सामग्री

आइसक्रीम सैंडविच बनाने के लिए आपकी किचन टेबल पर निम्न सामान होना चाहिए…

केला – 4
स्ट्रॉबेरी – 5
लच्छेदार सूखा नारियल – 1/2 छोटी कटोरी
चॉकलेट आइसक्रीम – 5 चम्मच
स्ट्रॉबेरी सीरप – 2 बूंद केवल गुलाबी रंग के लिए
मीठा खोया – 50 ग्राम

क्रंची आइसक्रीम सैंडविच बनाने की विधि

  1. सबसे पहले केले को छील कर काट लें। फिर एक चौकोर बरतन में सजाकर फ़ॉयल पेपर से कवर करके सिर्फ़ 2 घण्टे के लिए फ़्रिज में रख दें।
  2. अब स्ट्रॉबेरी को भी काटकर एक बरतन में रख दें।
  3. एक बाउल में लच्छेदार नारियल, मीठा खोया, स्ट्रॉबेरी सीरप की 2 बूंद को चम्मच से मिक्स करें। लेकिन इतना न मिक्स करें कि वह चिकना या स्मूद पदार्थ बन जाएं। बल्कि यह नारियल मिक्चर ब्रेड के टूटे हुए टुकड़े के समान होना चाहिए।
  4. इस मिक्चर को 30 मिनट के लिए फ़्रीज़र में रख दें। अब सैंडविच के लिए एक लेयर तैयार है।
  5. अब फ़्रिज में रखे हुए केले को निकालकर एक बार में ही ग्राइंडर में ब्लेंड कर लें।
  6. अब इस केले के पल्प को एक बरतन में निकाल लें और इसमें चॉकलेट आइसक्रीम को मिला दें।
  7. इस केले के मिक्चर में स्ट्रॉबेरी कटी हुई मिला दें।
  8. अब इसे भी 2 घण्टे के लिए फ़्रीज़र में रख दें।
  9. फ़्रीज़र से 2 घण्टे बाद नारियल मिक्चर तथा बनाना मिक्चर दोनों के बरतन निकाल लें।
  10. अब एक प्लेट में एक लेयर बनाना मिक्चर की और इसके ऊपर एक लेयर नारियल मिक्चर की काट कर रखें और इसे सैंडविच की तरह तिकोना काटकर सर्व करें।

इस ख़ास क्रंची आइसक्रीम सैंडविच को बनायें और इस गर्मी में सभी पर अपने स्वाद का जादू चलायें।

Keywords – Crunchy Icecream Sandwich, Icecream Recipe, Sandwich Recipe, Summer Special, Sweets Recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *