छुहारा चटनी बनाने की विधि

आज हम आपको छुहारे की मीठी चटनी रेसपी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। बनाने में जितनी आसान स्वाद में उतनी ही लाजवाब है ये चटनी। इसे आप बच्चों को पराठे या ब्रेड में लगा कर दे सकती हैं, बच्चों को इसका स्वाद ख़ूब भाता है। इस चटनी के सेवन से भूख भी बढ़ती है। यानि ये स्वादिष्ट भी है और पौष्टिक है। आइए आज हम आपको छुहारा चटनी बनाने की विधि सीखते हैं…

छुहारा चटनी रेसिपी

छुहारा चटनी

आवश्यक सामग्री

छुहारा चटनी बनाने के लिए अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

छुहारा – 200 ग्राम
गुड़ – 50 ग्राम
काजू – 50 ग्राम
इलायची पाउडर – चुटकी भर

छुहारा चटनी बनाने की विधि

  1. छुहारों को पानी से धोकर एक बर्तन में रख लें।
  2. गैस चूल्हा जलाकर एक पैन में 2 कप पानी डालकर गरम कर लें और छुहारों को इसमें डाल दें।
  3. जब छुहारे हल्के मुलायम हो जाएं, तब गैस की आंच बंद कर दें।
  4. पैन से छुहारों और बचे हुए पानी को अलग अलग बरतन में निकालकर रख लें।
  5. नर्म छुहारों के बीच चाकू से चीरा लगाकर छुहारे की गुठलियों को निकाल लें।
  6. अब 10 छुहारों को पतला और लंबा काट लें और बाकि छुहारों को मिक्सी में बारीक़ पीस लें।
  7. पैन के पके व बचे हुए पानी को पैन में वापिस डालकर, इसमें पिसे हुए छुहारे डालकर गैस की मद्धम आंच पर पका लें।
  8. लगभग 5 से 10 मिनट बाद लंबे पतले कटे हुए छुहारे भी इस पैन में डालकर, इसे धीमी धीमी आंच पर पकाएं।
  9. अब काजू के टुकड़े और गुड़ को तोड़कर पैन में डालें और इस मिश्रण को धीरे धीरे 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
  10. पैन में मिश्रण के गाढ़ा होने पर इलायची पाउडर डालकर बस दो मिनट आंच पर रखकर गैस बंद कर दें।

मीठी मीठी छुहारा चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे आप किसी भी सब्ज़ी, भरे हुए पराठे, पूरी, खिचड़ी, चाट के साथ सर्व करें और इन सारे व्यंजनों के स्वाद को लाजवाब बनाएं।

Keywords – Date Chutney, Chhuhara Chutney, Chutney Recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *