छुहारे का हलवा बनाने की विधि

छुहारा खाएं एनर्जी बढ़ाएं। छुहारा हेल्दी और पौष्टिक ड्राईफ्रूट है। छुहारे में सभी पोषक तत्व मौजूद हैं। यह शरीर को गजब की एनर्जी प्रदान करता है इसलिए इसे रोज़ाना खाएं। खजूर का शुष्क रूप ही छुहारा बन जाता है। जाड़ों में इसका सेवन शरीर की उष्णता को और गर्मियों में शरीर की ऊर्जा को बनाएं रखता है। इतना ही नहीं छुहारा हमारी सेक्सुअल पॉवर को भी संतुलित रखता है। इसलिए आज हम आपको इस एनर्जेटिक छुहारे का हलवा बनाने की रेसपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाएँ और खाकर ताकत लाएं।

छुहारे का हल्वा

छुहारे का हलवा रेसपी

आवश्यक सामग्री

छुहारे का हलवा बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

छुहारा – 150 ग्राम
दूध – 500 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
घी – 4 बड़े चम्मच
नारियल का बुरादा – 2 बड़े चम्मच

सजाने के लिए

काजू और किशमिश – 5 चम्मच

छुहारे का हलवा बनाने का तरीका

– छुहारे को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर दूध में 6 से 7 घंटे के लिये भिगो दीजिए।

– फिर भीगे हुए छुहारे को चाकू की मदद से बीज निकाल कर मिक्सी में पीस लें पर ध्यान रहें इसे ज़्यादा बारीक़ न पीस लीजिए।

– अब गैस चूल्हा जलाकर कढ़ाही में घी गरम करें।

– छुहारे के पेस्ट को धीमी धीमी आंच पर चलाते हुए लगभग 20 से 25 मिनट तक भून लें।

– जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाएं तब इसमें इलाची पाउडर, दूध और चीनी डालकर लगातार चलाते हुए धीमी धीमी आंच पर पकाएं।

– जब हलवे का दूध सूख कर घी छोड़ने लगे। तो समझ लीजिए हलवा तैयार हो गया है।

– अब हलवे को एक बॉउल में निकालें और इसे काजू और किशमिश से गार्निश क़र दीजिए।

[button color=”green” size=”large” type=”square” target=”_blank” link=”https://lifestyletips.in/carrot-gajar-ka-halwa-hindi-recipe/”]गाजर का हलवा बनाने की विधि सीखिए[/button]

नोट –

छुहारे के हलवे में चीनी की बहुत कम ज़रूरत होती है क्योंकि छुहारा पहले से ही बहुत मीठा होता है। इसलिए चीनी की मात्रा आप अपने ज़रूरत के हिसाब से घटा बढ़ा सकते हैं।

किचन टिप्स

किसी भी व्यंजन को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए काजू को 2 घंटे भिगोकर, बाद में एक कप पानी के साथ मिक्सी में इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसे आप व्यंजन को और अधिक स्वादिष्ट बनाने में प्रयोग कर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *