व्यायाम के पहले और बाद में ध्यान रखने योग्य बातें

नियमित रूप से प्रतिदिन टहलने, व्यायाम करने और योग करने से न केवल आप स्वास्थ्य रहते है बल्कि दीर्घायु बनते हैं। इसके अलावा तनाव से बचने व मानसिक रोगों से मुक्त रहने के लिए योग व व्यायाम एक उत्तम साधन है। लेकिन योग और व्यायाम के पहले और बाद में कुछ बातों की जानकारी होना बेहद ज़रूरी है आइए इन बातों को जाने ताकि योग और व्यायाम से होने वाले लाभ से हम सब लाभान्वित हो सकें।

व्यायाम के पहले और बाद में ध्यान रखें

व्यायाम के पहले और बाद में ध्यान रखने योग्य बातें

1. प्रतिदिन व्यायाम या टहलने के बाद तुरन्त स्नान व भोजन न करें।

2. यदि टहलने या व्यायाम करते समय अधिक थकान का अनुभव महसूस हो तो बीच बीच में कुछ रेस्ट ज़रूर करें।

3. बहुत अधिक बरसात या ठंड के मौसम में घर के बाहर न टहले।

4. व्यायाम या सैर करने से पहले शौच और दन्त मंजन अवश्य कर लेना चाहिए इससे सैर करने या योग में रूचि बढ़ती है और आलस्य भी दूर होता है।

5. टहलने से पहले 2 गिलास पानी अवश्य पीलें लेकिन टहलने के बाद तुरन्त जल का सेवन न करें। थोड़ा रेस्ट करके तब पानी पी सकते है।

Exercise Tips in Hindi…

6. एक शोध के अनुसार टहलते या व्यायाम करते समय अधिक मात्रा में पानी पीने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। यदि व्यायाम करते समय अधिक पानी पीते है तो इससे आपके दिमाग में सूजन भी आ सकती है।

7. टहलने या व्यायाम करने के लिए हमेशा खुले क्षेत्र वाले स्थान को चुनें। इसके लिए ज़्यादा भीड़ वाले स्थान को न चुनें क्योंकि उस जगह कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी विषैली गैस की मात्रा सर्वाधिक हो सकती है जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकती है।

8. विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य व्यायाम से जहां शरीर में प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, वहीं क्षमता से अधिक कसरत करने से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

9. अधिक उम्रदराज लोग टहलने में जल्दबाज़ी न करें क्योंकि इससे शरीर में दर्द या अन्य शारीरिक समस्या हो सकती है। बल्कि ये लोग टहलने से पहले वार्मअप और बाद में कूल डाउन होने का पर्याप्त समय दें।

10. टहलने या योग करने का सबसे उत्तम समय प्रातः काल होता है। प्रातः काल टहलने से शरीर स्फूर्ति और ओज से भर जाता है।

आज से टहलने या व्यायाम करने से पहले और बाद में इन बातों का अवश्य ध्यान रखें ताकि योग और व्यायाम से आप लाभान्वित हो सकें और आप स्वास्थ्य और चुस्त बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *