फिश टैंक में मछलियों की देखभाल

पिछले लेख में हमने आपको फिश एक्वेरियम रखने के फ़ायदे बताए थे। जिसे पढ़ने के बाद आप भी अपने घर में फिश टैंक इंस्टाल करने की सोच रहे होंगे। लेकिन आपको एक्वेरियम रखने से पहले उसकी देखरेख के बारे में भी सोचना चाहिए। इस आलेख में आप फिश टैंक में मछलियों की देखभाल करने की सामान्य जानकारी आगे पढ़ेंगे।

फिश टैंक में मछलियों की देखभाल
Fish Tank Care Tips in Hindi

फिश टैंक में मछलियों की देखभाल कैसे करें

फिश एक्वेरियम न केवल आपके घर में सुंदरता, सजीवता और भाग्य लाएगा बल्कि उसके साथ-साथ आप पर कुछ ज़िम्मेदारियां भी आ जाएंगी। जिनके लिए आपको तैयार रखना चाहिए, ताकि मछलियां स्वस्थ और जीवित रहें।

– एक्वेरियम खरीदने के बाद मछलियों के स्वास्थ्य, दाना पानी और जीवन की ज़िम्मेदारी आपकी है। इस बात को कभी नज़रअन्दाज़ न करें। मछलियों को घर के सदस्य की तरह समझें।

– बाहर घूमने जाते समय आपको उनको दाना देने की ज़िम्मेदारी किसी को सौंप कर जानी चाहिए।

– फिश का पानी समय के साथ गंदा हो जाता है, जिसकी सफ़ाई करनी पड़ती है। इसलिए समय पर पानी बदलने की व्यवस्था करनी चाहिए। आप आप पानी साफ़ करने के लिए फ़िल्टर भी लगा सकते हैं।

– बहुत दिन होने जाने पर एक्वेरियम में काई पड़ जाती है, जिसके कारण मछलियों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति होने पर मछलियों को बाल्टी के पानी में रखकर फिश टैंक की अच्छे से सफ़ाई करनी चाहिए।

– एक्वेरियम की सफ़ाई हफ़्ते में एक बार ज़रूर करनी चाहिए। एयर फ़िल्टर भी साफ़ करना चाहिए। ज़्यादा गंदा हो जाने पर वह काम करना बंद कर देगा। जिससे फिश टैंक में मछलियों को ताज़ा ऑक्सीजन नहीं पाएगी। इसलिए उसे साफ़ करें।

– सर्दियों के मौसम में एक्वेरियम का पानी ठंडा हो जाता है, जो मछलियों के लिए असहनीय हो सकता है। जिससे मछलियां मर भी सकती हैं। इसलिए टैंक हीटर और एक्वेरियम थर्मामीटर की व्यवस्था करनी चाहिए।

आप फिश टैंक में मछलियों की देखभाल की ये टिप्स अपनाकर अपनी मछलियों को सुंदर और स्वस्थ रख सकते हैं।

Keywords – Fish Aquarium Care, Care of Aquarium Fishes in Hindi, Aquarium Fish Care Guide, Gold Fish Aquarium Care, Fresh Water Aquarium Fish Care, Take Care of Aquarium fish in Winter, Fish Tank Care in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *