गन्ने का रस पीने के लाभ

अगर आपको बहुत ज़्यादा प्यास लगे और थकान लग रही हो तो बस एक गिलास गन्ने का रस पी लें, काफ़ी राहत मिलेगी। गन्ने के रस में काफ़ी मात्रा में कैल्शियम, क्रोमियम, कोबाल्ट, मैग्नीशियम, मैगनीज़, फ़ास्फ़ोरस, पोटैशियम और ज़िंक जैसे मिनिरल्स होते हैं।

इसे पीने से आपके शरीर के पोषक तत्व रक्त के बहाव को सही रखते हैं। गन्ने के रस में प्राकृतिक तौर पर शुगर होता है जो शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ाता है और यह पानी की कमी को पूरा करता है। इसको पीने के तुरंत बाद आप फ़्रेश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं इसके फ़ायदों के बारे में-

गन्ने का रस पीने के लाभ

 

गन्ने का जूस गन्ने का रस

1. पाचन ठीक रखेगा

गन्ने के रस में काफ़ी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक है। इसको पीने से पाचन के साथ-साथ कब्ज़ की भी समस्या से भी निजात मिल जाती है।

2. मुहाँसों से छुटकारा

अगर आपके चेहरे में मुहांसे हैं तो गन्ने का रस काफ़ी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे पीने से त्वचा को अल्फ़ा हाइड्रॉक्सी एसिड मिलता है। इससे आपको मुंहासे नहीं होते हैं।

3. एसिडिटी दूर होगी

गन्ने के रस में काफ़ी मात्रा में प्रोटीन होता है। जो आपको किडनी में संक्रमण, यूरीन इन्फ़ेक्शन, एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है। अगर आपको भी कभी यह समस्या हो जाती है तो गन्ने के रस में नींबू और नारियल पानी मिलाकर पीने से आराम मिल सकता है।

4. दिल को राहत देगा

गन्ने के रस में रस दिल की बीमारियों में भी राहत दिलाने में कारगर है। गन्ने का रस शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर गिरता है। इस तरह धमनियों में फ़ैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच ख़ूब का बहाव अच्छा रहता है।

5. पीलिया में लाभकारी

गन्ने के रस में मौजूद तत्व आपको पीलिया से भी बचाते हैं। अगर आपको यह समस्या है तो एक गिलास में गन्ने का रस और नींबू का रस डालकर पिएं। आपको जल्द फ़ायदा मिलेगा।

नोट :

  • गन्ने का जूस हाईजीनिक ज़रूर होना चाहिए।
  • दूषित रस पीने से कई बीमारियां हो सकती हैं।

Keywords – गन्ने का जूस , गन्ने का रस, गन्ना के रस , ganne ka ras, ganne ka juice, sugarcane juice health benefits

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *