गर्भवती महिला को उल्टी, गैस और कब्ज़ की समस्या से बचाने के घरेलू उपाय

गर्भवती होने पर महिला के हार्मोन में परिवर्तन होते हैं और इन्हीं परिवर्तन के कारण कुछ महिलाओं को पीठ दर्द व सिर दर्द की समस्या रहती है। इसके अलावा गर्भवती महिला को उल्टी, गैस और कब्ज़ की समस्या भी हो सकती है। गर्भधारण के बाद महिला को इन समस्याओं से बचाने के लिए ह कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। इन घरेलू उपाय को अपनाकर आप गैस, कब्ज़ व बार बार उल्टी आने की समस्या से बच पाएंगी। इसके अलावा डॉक्टर की भी सलाह अवश्य लें। ताकि गर्भवती महिला और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

गर्भवती महिला को उल्टी, गैस और कब्ज़ की समस्या

गर्भवती महिला को उल्टी आने की समस्या का घरेलू उपाय

1. अदरक

अगर गर्भवती स्त्री को बार बार उल्टी हो रही हो तो उन्हे अदरक की चाय पिलाइए। इसके अलावा दो चम्मच अदरक व प्याज का रस पिलाइए। इससे उल्टी होना बंद हो जाएगी। इसके अलावा अदरक के रस में धनियां का रस मिलाकर पीने से भी उल्टी की समस्या से निजात मिलेगी।

2. तुलसी

गर्भ धारण करने पर कुछ महिलाओं को बार बार उल्टी आती है। इस समस्या से बचने के लिए तुलसी के पत्तों के रस का सेवन करें। इसके अलावा तुलसी के पत्ते के रस में शहद मिलाकर सेवन करें। इससे भी उल्टी बंद हो जाती है।

3. अजवाइन

गर्भधारण करने वाली महिला को उल्टी, गैस या कब्ज़ की समस्या हो तो उन्हे थोड़ी अजवाइन ज़रूर लेनी चाहिए। इसके सेवन से उल्टी भी बंद हो जाती है और हाजमा भी ठीक रहता है।

4. आंवला

गर्भावस्था में बार बार उल्टी होने पर आँवला या आँवले का मुरब्बा का सेवन करें। इससे इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

5. शहद

बार बार गर्भवती महिला को उल्टी होने पर हर्रे को पीसकर शहद के साथ सेवन करें। इसके अलावा शहद और दालचीनी मिलाकर खाएं। इससे उल्टी की समस्या से निजात मिलेगा।

6. चने का सत्तू

गर्भवती महिला के गर्भ धारण करने पर अगर उसे बार बार उल्टी सताए तो भुने हुए चने के सत्तू में नमक, चीनी और पानी घोलकर पिलाइए। इससे उल्टी की समस्या दूर होती है।

7. नींबू

गर्भवती महिला के जी मिचलाने या उल्टी होने पर 1 चम्मच नींबू के रस में थोड़ा काला नमक मिलाकर चाटने से आराम मिलती है।

गर्भवती महिला को गैस की समस्या का घरेलू उपचार

1. अगर गर्भवती महिला को अक्सर गैस और कब्ज़ की शिक़ायत रहती हो तो ककड़ी, गाजर, टमाटर, मूली, पालक के सलाद में घिसी हुई अदरक डालकर और उस पर नींबू निचोड़कर रोजाना सेवन करें। इससे गैस व कब्‍ज़ की शिकायत दूर हो जाएगी।

2. गर्भवती महिला को गैस की शिक़ायत होने पर एक गिलास पानी में आधा नीबू का रस, थोड़ी सी सौंफ का चूर्ण व काला नमक मिलाकर कुछ दिनों तक रोज़ाना सेवन करें। इससे लाभ प्राप्त होगा।

3. गर्भवती महिला को गैस की शिक़ायत होने पर एक गिलास फालसे के रस में थोड़ी मिश्री, थोड़ा काला नमक व थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पिलाए। इसको पीने से गैस की समस्‍या से छुटकारा मिलता है।

4. रोज़ाना एक आंवले का मुरब्बा खाने से भी गर्भवती महिला को गैस व उलटी की समस्या से मुक्ति मिलती है।

5. इसका अलावा मेथी दाने को भिगोकर उसका पानी पिएं। इससे भी गैस की समस्या से निजात मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *