दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्मी के इस बढ़ते हुए प्रकोप के कारण मनुष्य और पशु पक्षी सभी बहुत परेशान है। भीषण गर्मी के कारण सभी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है ।गर्मी में लोगों का स्वास्थ खराब हो रहा है इसलिए इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ उपाय लाएं है इन उपायों को अपनाएं और इस भीषण गर्मी से राहत पाएं।
गर्मी से राहत पाने के दमदार उपाय
1. खरबूजा और तरबूज
गर्मियों में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए खरबूजा और तरबूज़ ज़रूर खाएं। क्योंकि खरबूजा और तरबूज में पानी की अधिकता होने के कारण ये हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते, जिससे हम लोग गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचे रहते है। गर्मियों में इनके सेवन से आप स्वस्थ रह सकते हैं और गर्मी से अपने को बचा भी सकते हैं। पर ध्यान रहें तरबूज या खरबूजा खाने के बाद कभी भी पानी न पिएं वरना आपको हैजा हो सकता है।
2. नारियल पानी
नारियल पानी न केवल स्वाद में स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद होता है। गर्मियों में नारियल पानी आपके लिए अमृत समान है, इसलिए गर्मी से राहत पाने के लिए नारियल पानी को ज़रूर पिएं और गर्मियों में स्वस्थ रहें।
3. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी की ठंडक गर्मी में बेहद शीतलता प्रदान करती है। मुल्तानी मिट्टी हमारे सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसका उपयोग इस प्रकार करें किसी मिटटी के बर्तन में एक किलो मुल्तानी मिट्टी भिगो दीजिए अब 12 घंटों बाद ये मिट्टी सही से फूल जाएगी। अब इसमें पानी मिलाकर इसे थोड़ा गाढ़ा कर लीजिए अब इसे पूरे शरीर पर अच्छे से लगा कर सूखा लीजिए इसके बाद ठंडे पानी से स्नान कर लीजिये, फिर देखिएगा कि आप बेहद ठंडा ठंडा महसूस करेंगे।
4. जौ और चने का सत्तू
जौ के सत्तू की तासीर ठंडी होती है इसलिए बाहर में लोग जब बाहर से आते हैं तो वे लोग सत्तू का सेवन करना ज़्यादा पसंद करते हैं। इसलिए गर्मियों में गर्मी से राहत पाने व ठंडक पाने के लिए सत्तू का सेवन करें।
5. आम का पना
आम का पना सेहत के लिए अधिक फ़ायदेमंद है। आम का पने की तासीर ठंडी होती है और इसके सेवन से हम लू से भी बचे रहते हैं।
6. नींबू पानी
गर्मी से राहत पाने का एक और बढ़िया तरीका नींबू पानी है ठंडा ठंडा नींबू पानी का सेवन शरीर को बेहद ताज़गी का एहसास कराता है इसलिए इसे ज़रूर पिएं।
7. छाछ
ठंडा ठंडा छाछ भी हमें गर्मी से राहत पााता है। इसके सेवन से हमारी पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। कोशिश करें गर्मी में पुदीना छाछ पिएं क्योंकि पुदीना भी गर्मी और लू से बचाता है।
गर्मी से राहत पाने के घरेलू उपायों को अपनाएं और इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत पाएं।
Keywords – Summer heat, Garmi se chhutkara, Garmi se rahat, Garmi se nijat, गर्मी से राहत , गर्मी से छुटकारा , गर्मी से निजात