सेहतमंद बनाने वाले फल और सब्ज़ियाँ

बदलते मौसम के कारण अक्सर हम लोगों को सर्दी, जुकाम और बुख़ार हो जाता है। जिससे शरीर को बेहद कमज़ोरी महसूस होने लगती है। अतः बदलते मौसम के अनुसार हमें अपने खानपान में कुछ बदलाव करने चाहिए ताकि आप और हम स्वस्थ और सेहतमंद रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त और तंदुरुस्त बने रहें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फल और सब्ज़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो सेहत के ख़जाने से भरपूर हैं। जिनके नियमित सेवन से हम लोग रोग मुक्त और सेहतमंद रहेंगे।

सेहतमंद रहने के लिए खायें…

सेहतमंद

1. शकरकंद

शकरकंद स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आयरन, मैग्नीशियम, मैगनीज़, कैल्शियम और पोटैशियम की खान है। यह हमारे शरीर में ख़ून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इसलिए अपने खानपान में शकरकंद को ज़रूर शामिल करें।

2. लहसुन

लहसुन सेहत का खज़ाना है, जिसके सेवन से हम हर तरह के इंफ़ेक्शन से दूर रहते हैं। लहसुन एक एंटीबायोटिक तत्व हैं तथा इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में रक्त संचार को बढ़ाकर शरीर को गर्म रखता है। अतः इसका नियमित सेवन करें और रोगमुक्त रहें।

3. पालक

पालक आयरन, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर है। पालक में रक्त की कमी को दूर करने और सौंदर्य को निखारने का विशेष गुण है। पालक के नियमित सेवन से रक्त की कमी दूर होती है, कब्ज़ से भी छुटकारा मिलता है तथा यह हड्डियों को भी मज़बूत बनाती है।

4. गाजर

गाजर हमारी सेहत के लिए बेहद लाभप्रद है, इसमें विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका भी सेवन नियमित रूप से करें और सेहतमंद रहें।

5. अदरक

अदरक और लहसुन इन दोनों की तासीर गर्म होती है। साथ ही साथ इसमें मौजूद कई विटामिंस और मिनरल्स बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकने में कारगर होती है।

Green vegetables for health

6. संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर जो कि हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी फल है। संतरे में मौजूद तत्व शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक है।

7. केला

केला हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। नियमित दो केले का सेवन करने से आप तनाव मुक्त रह सकते हैं। केले में विटामिंस और फ़ाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दियों के मौसम में यह उच्च रक्तचाप के स्तर को सामान्य बनाए रखने में कारगर है। इसलिए आप भी सेहतमंद रहने के लिए रोज़ाना केले का सेवन करें।

8. दही

दही शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। यह प्रोबायोटिक का सबसे बढ़िया स्रोत है। एक शोध के मुताबिक रोज़ाना 30 ग्राम दही खाने से शरीर की इम्युनिटी पॉवर बढ़ती है और शरीर कई प्रकार की बिमारियों से भी दूर रहता है, इसलिए रोज़ाना इसे भी खाएं और स्वस्थ बन जाएं।

9. आंवला

बदलते मौसम और सेहत को ध्यान में रखते हुए नियमित आंवले का भी सेवन करें, क्योंकि यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंटस है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसका सेवन आप आंवले का मुरब्बा या चटनी के रूप में भी कर सकते हैं। नियमित आंवले के सेवन से आँखों की रोशनी भी तेज़ होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *