फलों का सेवन करने की विधि

हमारी आँखों के सामने फल आया नहीं कि बस काटा और खा लिया। कुछ लोग तो खाना खाने के बाद फल खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों का जब भी मन आया तब फल खा लिया। फल खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। लेकिन अगर फलों का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए कम लाभप्रद होते हैं। इसलिए आज हम आपको फलों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप इस जानकारी से लाभ उठाकर एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

फल खाने का सही तरीका

अक्सर लोगों का जब मन होता है वे तब फल खा लेते हैं लेकिन फल खाने का भी एक सही तरीका और समय होता है, तभी वह हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुँचाता है। कुछ भी खाने से 30 मिनट पहले फल का सेवन कर सकते हैं और खाना खाने के 3 घण्टे बाद फल का सेवन करना लाभकारी है।

Fruit salad फलों का सेवन

फलों का सेवन करने का समय

फल का खाली पेट सेवन करना ज़्यादा हितकारी है। सुबह सुबह भूख लगने पर फल खाने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहता है। अगर सुबह सुबह सेवन करने का समय नहीं मिलता है तो आप दिन में इसे खाली पेट सेवन कर सकते हैं। केला और एवोकैडो जैसे भारी फलों का सेवन सुबह सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने वाले फल

ब्लू व बैगनी रंग के फलों में एंथोसाइनिन होता है। एंथोसाइनिन के एंटी ऑक्सीडेंट गुण से युक्त होने के कारण हार्ट सही काम करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है इसलिए जामुन और फालसा जैसे फलों को ख़ूब खायें और स्वस्थ जीवन बितायेंं।

अनिद्रा को दूर करने वाले फल

एक शोध के अनुसार केले में प्रचुर मात्रा में पाएं जाने वाले पोटैशियम, कैल्शियम ये तत्व स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन और सेरोटोनिन के निर्माण को बढ़ावा देते हैं, इससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।

Healthy fruit salad फलों का सेवन

आँखों के लिए लाभदायक फल

पीले और नारंगी फलों में बीटा क्रिप्टोजैनथिन और विटामिन सी होता है। बीटा कैरोटिन एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है। बीटा क्रिप्टोजैनथिन, बीटा कैरोटिन और अल्फ़ा कैरोटीन जैसे ऑरेंज फ्रेंडली कैरोटीनॉयड्स शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है।जिससे आपकी आँखों को लाभ मिलता है, इसलिए इन रंगो के फलों को खूब खायें और अपनी नाज़ुक सी आँखों की रोशनी बढ़ायें।

जूस से सम्बंधित जानकारी

जूस हमेशा फ्रेश पीना चाहिए। फ्रेश जूस आपके स्वास्थ्य को ज़्यादा लाभ पहुँचाता है। कोशिश करें कि जूस को धीरे धीरे पिएं ताकि यह आपके लार में अच्छे से घुल जाए।

तो अब आप जब भी फलों का सेवन करें तो इन बातों पर विशेष ध्यान दें।

इस पोस्ट को अधिक से अधिक सोशल सर्किल पर शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस पोस्ट को पढ़कर एक स्वस्थ जीवन जी सकेंं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *