होम मेड नैचुरल नाइट क्रीम

बाज़ार में कई तरह की नाइट क्रीम उपलब्ध है। लेकिन नैचुरल चीज़ों से घर में बनी हुई नाइट क्रीम की बात ही अलग है। इसके रोज़ाना उपयोग से त्वचा में कुदरती निखार आता है। त्वचा को कोमल बनाने व चमक लाने के लिए होम मेड नैचुरल नाइट क्रीम को चेहरे पर, गर्दन और उंगलियों पर उपयोग करने से आप प्राकृतिक ख़ूबसूरती पा सकती हैं। ये घरेलू नाइट क्रीम आपकी बढ़ती हुई उम्र को कम करती है, त्वचा के दाग़-धब्बे को दूर त्वचा की रंगत में नैचुरल निखार प्रदान करती है।

नैचुरल नाइट क्रीम
Natural night cream banane ki vidhi

नैचुरल नाइट क्रीम घर पर बनाइए

1. एलोवेरा युक्त नाइट क्रीम

कील-मुहाँसे और दाग़-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए रोज़ाना एलोवेरा युक्त नैचुरल नाइट क्रीम लगाएं और बेदाग़, कोमल और निखरी त्वचा पाएं।

बनाने की विधि

एक कटोरी में थोड़ा एलोवेरा जेल और एक चम्मच लैवेंडर तेल को मिक्स कर के रोज़ रात सोने से पहले इस नैचुरल नाइट क्रीम को चेहरे पर लगाएं और त्वचा में जादुई निखार पाएं।

2. हल्दी नींबू युक्त नाइट क्रीम

रंग रूप निखारने के लिए हम लोग सदियों से हल्दी का उपयोग करते आ रहे है क्योंकि हल्दी में मौजूद तत्व रूप निखारने में सहायक है। नींबू भी त्वचा की ख़ास देखभाल करता है।

बनाने की विधि

रात के भीगें हुए 5 बादाम को अगले दिन सुबह छिलका छील कर बारीक़ पीस लें। इस बादाम पेस्ट में हल्दी, नींबू का रस, चंदन पाउडर, दही और केसर को मिलाकर नैचुरल नाइट क्रीम तैयार कर लें। इस नाइट क्रीम को 3 दिन तक फ़्रिज में सुरक्षित रख सकते है। इस नाइट क्रीम को रोज़ाना सोने से पहले लगाएं।

3. सेब से बनी नाइट क्रीम

सेब में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, मैलिक एसिड और बीटा-कैरोटीन का उच्च स्रोत है। सेब से बनी हुई प्राकृतिक नाइट क्रीम के नियमित उपयोग से आप मुहाँसों से छुटकारा पा सकते हैं।

बनाने की विधि

एक सेब के छोटे-छोटे टुकड़ों में, दो चम्मच ऑलिव ऑयल अथवा बादाम का तेल मिक्स कर लें। इस मिश्रण को एक डबल बायलर में गर्म तापमान पर कुछ देर रखें। हल्का गर्म होने के बाद इसमें गुलाब जल, हल्दी, शहद और दालचीनी पाउडर को मिक्स कर के रोज़ाना रात को इस क्रीम को लगाएं और मुहाँसों से छुटकारा पाएं।

4. बादाम तेल युक्त नाइट क्रीम

अगर आपकी त्वचा रुखी सूखी है तो बादाम तेल से बनी नाइट क्रीम को लगाएं।

बनाने की विधि

पिघले हुए कोकोआ बटर में बादाम का तेल, गुलाब जल और शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। नियमित सोने से पहले इसे चेहरे पर अप्लाई करें और सुकोमल त्वचा पाएं।

Homemade night cream
Homemade night cream

5. ऑलिव ऑयल से बनी नाइट क्रीम

ऑलिव ऑयल प्राकृतिक रूप से त्वचा को नमी प्रदान कर, बढ़ती हुई उम्र को भी कम करती है। यह त्वचा की झाइयों से भी रक्षा करता है। ऑलिव ऑयल नाइट क्रीम रूखी त्वचा के लिए बेस्ट है।

बनाने की विधि

एक बर्तन में पिघला हुआ एक चम्मच मोम, एक चौथाई कप कच्चा ऑलिव ऑयल और एक चम्मच नारियल तेल को मिक्स करें। अब आप इस नाइट क्रीम में अपने पसंदीदा तेल की कुछ बूँदें मिलाकर एक बोतल में स्टोर कर लें। रात को सोते समय चेहरे पर इस क्रीम को लगाएं और नाज़ुक सी त्वचा पाएं।

6. दूध की मलाई से बनी नाइट क्रीम

दूध एक बहुत अच्छा प्राकृतिक क्लेंज़र है जिसके नियमित उपयोग से त्वचा नरम व कोमल होती है। दूध की मलाई भी त्वचा को कोमल बनाकर निखार प्रदान करती है।

बनाने की विधि

एक छोटी कटोरी में एक चम्मच जैतून का तेल, कुछ बूंद पानी, ग्लिसरीन, गुलाब जल की और दूध की मलाई को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। रोज़ाना सोने से पहले नाइट क्रीम लगाएं और कुछ ही दिनों में गज़ब का नूर पाएं।

7. कोको मक्खन से बनी नाइट क्रीम

त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए कोको मक्खन से बनी नाइट क्रीम लगाएं क्योंकि यह आपकी त्वचा को अधिक समय तक हाइड्रेटेड रखती है।

बनाने की विधि

पिघले हुए कोकोआ मक्खन में ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाकर इसे नियमित रात में प्रयोग करें।

होम मेड नैचुरल नाइट क्रीम के रोज़ाना उपयोग से त्वचा को जवां बनाएं।

Keywords – Natural Night Cream, Beauty Cream, Beauty Tips, Skin Care

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *