होने वाली पत्नी में लड़के ये 10 गुण चाहते हैं

शादी करने के लिए सही लड़की पसंद करना बहुत मुश्किल बात है। यह किसी लड़की को गर्ल फ्रेंड बनाने जैसा काम नहीं है। जिसके साथ समय बितायें, उसे समझें और हर तरह से पसंद आने पर शादी करें। कभी कभी इस रिश्ते में ब्रेकअप भी हो जाता है। लेकिन शादी में ब्रेकअप को तलाक़ कहते हैं जो शादीशुदा जीवन का वह तूफ़ान होता है जो सब कुछ बिखेर देता है। इस तूफ़ान से बचने के लिए ज़रूरी है कि शादी से पहले लड़की और उसकी अपने जीवन साथी से अपेक्षाओं को समझ लिया जाए। आज इस लेख में हम लड़कों की पसंद पर चर्चा करेंगे और आपको बताएँ कि लड़के होने वाली पत्नी से क्या क्या अपेक्षाएँ रखते हैं…

क्या आपकी होने वाली पत्नी में ये 10 गुण हैं –

होने वाली पत्नी में 10 गुण
आइए जानते हैं 10 बातें जो लड़के अपनी होने वाली पत्नी में चाहते हैं –

1. ऐसा कोई जिस पर विश्वास कर सकें

विश्वास सम्बंधों की नींव है और आपसी सम्मान सम्बंधों को और भी मजबूत बनाता है। लड़के लड़कियों की तरह अपने जीवन साथी में रिश्तों में विश्वास को अधिक महत्त्व देते हैं।

2. जो सपनों को नयी उड़ान दे

लड़के उन लड़कियों को जीवन साथी बनाना पसंद करते हैं जो उनको जॉब छोड़कर अपने सपने पूरे करने में पूरी मदद करें और हर तरह से साथ खड़ी रहे। अपनी होने वाली पत्नी में भी इस गुण को परखें।

3. जो उद्देश्यपूर्ण जीवन जिए

व्यक्तिगत ख़ुशी किसी हेल्दी रिलेशन में बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसलिए लड़के जीवनसाथी और अपने व्यक्तिगत उद्देश्य को साथ-साथ लेकर चलने वाली लड़की के साथ शादी करना पसंद करते हैं।

4. जो अधिक से अधिक साथ रहे और अपने बारे में भी सोचे

यह कहना मुश्किल है कि कभी किसी ने अपने पर्फ़ेक्ट पार्टनर को इस तरह से डिस्क्राइब किया हो- जीवन साथी दो रंगों के ऊन से बने स्वेटर की तरह होते हैं जो ताउम्र जीवन को गरमाहट देते हैं। लड़की ऐसी हो जो अपने जीवन को सोद्देश्य रखे, जिसकी कुछ हॉबीज़ हों और कुछ करने का जज़्बा हो।

5. जो रोमांस और सेक्स में आनंद दे

इसमें शरमाने की क्या बात है, सेक्स के बिना तो धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह शादीशुदा जीवन में सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर लड़के मन में अपनी सेक्स गॉडेस होती है। जिसके साथ वे पूरी तरह ख़ुश रहें। चाहें सप्ताह में एक बार सेक्स करे या फिर दिन में तीन बार।

6. जो आँखों की भाषा और बॉडी लैंग्विज समझे

सभी जीवन भर अच्छा महसूस करना चाहते हैं, सभी व्यक्ति जीवन भर ग़लतियाँ करते हैं और उनसे सीखते हैं। अगर कोई उन्हें ग़लतियों पर ताना सुनाये तो ज़िंदगी बोझल हो जाती है। इसलिए ज़रूरी है कि जो जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार किया जाए। जो उन्हें समझे और जीवन भर साथ दे। एक बार ज़रूर सोचिए कि क्या आपकी होने वाली पत्नी में ये गुण है?

7. जिसमें मूल्य और आदर्श हों

जीवनसाथी आपस में चाहे जितना बहस करें, लेकिन आपस में कुछ भी सीरियस नहीं होना चाहिए। यह शादीशुदा जीवन के लिए ही नहीं बल्कि जब आपके बच्चे हों तो मूल्यों और आदर्शों का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

8. जो जीवन में सरप्राइज़ बनाए रखे

हम जीवन भर एक सा नहीं जी सकते हैं। रोज़ वही शेड्यूल फ़ॉलो करके ज़िंदगी बोरियत में डूब जाती है। इसलिए लड़के अपने जीवन साथी से समय समय पर सरप्राइज़ की उम्मीद रखते हैं। ताकि ज़िंदगी में रोमांच और ताज़गी बनी रहे। आज के लड़के होने वाली पत्नी में इस गुण को बहुत परखते हैं।

9. जो अपने मन की बात कहे

बातचीत करना अभिव्यक्ति का सर्वोत्तम साधन है। इसलिए जीवन साथी से अपने मन की हर बात करने वाली लड़कियाँ लड़कों की पहली पसंद होती है। बातचीत कहना और सुनना हेल्दी सम्बंधों में सबसे महत्त्वपूर्ण है। इसके बिना सम्बंध अधूरे रहते हैं।

10. जो उन्हें जाने और समझे

लड़के अपने जीवन साथी के साथ लम्बे और सुनहरे जीवन की कामना रखते हैं। इसलिए अपने जीवनसाथी को पूरी तरह जानने, समझने और उसकी ज़रूरतों का ख़याल रखने वाली लड़की ही लड़के शादी के लिए पसंद करते हैं।

इस कड़ी में दिए बिंदुओं को पढ़कर आप ज़रूर अपनी होने वाली पत्नी में इन गुणों को विकसित करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि विवाहित जीवन सुखमय बन सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *