आइसक्रीम मिल्कशेक बनाने की विधि

चिलचिलाती गर्मी में अपने दिल और दिमाग़ को तरो ताज़ा करने के आइसक्रीम मिल्कशेक बनाएं। मिल्कशेक एक एनर्जी हेल्थ ड्रिंक है। यह एक ठंडा और मीठा पेय पदार्थ है। जिसको पीते ही बेहद कूल कूल फ़ील होता है। यह आइसक्रीम और ठंडे दूध को मिलाकर बनाया जाता हैं।

गर्मी में जब भी आपके बच्चे आइसक्रीम ख़ाने की ज़िद करें तो आइसक्रीम मिल्कशेक बनाएं और बच्चों को खिलाएं। इससे बच्चे भी ख़ुश हो जाएंगे और घर वाले भी तारीफ़ किये बगैर रह नहीं पाएंगे।

आइसक्रीम मिल्कशेक की रेसपी

आइसक्रीम मिल्कशेक

तो चलिए 5 मिनट में आइसक्रीम मिल्कशेक बनाते है…

आवश्यक सामग्री

मिल्कशेक बनाने के लिए आपकी किचन टेबल पर निम्न सामान होना चाहिए…

कटे हुए फल – 1 कटोरी
वनीला आइसक्रीम – 6 चम्मच
ठंडा दूध – 100 ग्राम
चीनी – स्वादानुसार
चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी सिरप – 1 चम्मच
वेनीला एसेंस – 1 चम्मच

आइसक्रीम मिल्कशेक बनाने की विधि

  1. सबसे पहले अपनी पसंद के कटे हुए एक कटोरी फल, चीनी और दूध को मिक्सी में डालकर मिक्स कर लें।
  2. अब इसमें वेनिला एसेंस और चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी सिरप को डालकर एक बार फिर से मिक्सी में मिक्स कर लें।
  3. फिर इस ड्रिंक को 3 गिलास में डालें और इसके ऊपर 2 चम्मच वनिला आइसक्रीम को डालकर सर्व करें।

कूल कूल आइसक्रीम मिल्क शेक को पीते ही गर्मी में राहत पाएं।

टिप्स

गर्मी के दिनों में बाहर किसी भी चीज़ को खाने से बेहतर हैं कि आप अपनी पसंद की खाने पीने की चीज़ें स्वयं घर पर ही बनाएं। इसलिए मिल्क शेक, बादाम शेक, मैंगो शेक व जूस आदि घर पर ही तैयार करें। जिससे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *