कच्चे आम और चने की दाल की चटनी

गर्मियों में आम के पेड़ पर कैरियाँ लटकने लगती हैं। जिन्हें देखकर बहुतों के मुँह में पानी आने लगता है। जी करता है कि एक दो कैरियाँ चख ली जाएँ। कैरियाँ यानि कच्चे आम की चटनी तो बेहद लाजवाब होती है। आज हम आपको ज़ायकेदार कच्चे आम और चने की दाल की चटनी की रेसपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आम घर में सभी पसंद करेंगे और मेहमानों को खिलाने पर आपकी तारीफ़ भी की जाएगी।

कच्चे आम और चने की दाल की चटनी

आवश्यक सामग्री

कच्चे आम और चने की दाल की चटनी बनाने के लिए आपको किचेन टेबल पर नीचे दी गयी समस्त सामग्री मौजूद होनी चाहिए।

चने की दाल – 1/2 कटोरी
कच्चे आम – 2
हरी मिर्च – 4- 5
राई – 1 छोटा चम्मच
धनिया बारीक़ कटी – थोड़ी सी
तेल – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार

कच्चे आम और चने की दाल की चटनी बनाने की विधि

  1. सबसे पहले चने की दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  2. आम को छीलकर स्वच्छ पानी से धो लें।
  3. अब भीगी हुई चने की दाल, छिले हुए कच्चे आम और नमक डालकर पीस लें।
  4. गैस चूल्हा जलाकर कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें।
  5. गरम तेल में हरी मिर्च और राई डालकर थोड़ा तड़कने दें।
  6. और इसमें चने की दाल और आम का पेस्ट डालें।
  7. अब पेस्ट को अच्छे से चलायें और बारीक़ कटी धनिया पत्ती मिला दें।
  8. थोडी देर में गैस चूल्हा बंद करके कढ़ाही उतार लें।

कच्चे आम और चने के दाल की चटनी तैयार है।

यह ज़ायकेदार चटनी दाल चावल के साथ बेहद पसंद की जाती है। आप भी इसे दाल चावल के साथ चख सकते हैं।

ऐसा नहीं है कि चटनियाँ बस खाने का स्वाद ही बढ़ाती है बल्कि आज की यह चटनी गर्मियों के मौसम में बहुत लाभकारी होती है और भीषण गर्मी में शरीर को शीतलता प्रदान करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *