चूना खाने के फायदे और आयुर्वेदिक इलाज

आमतौर पर चूना का उपयोग पान में लगाकर खाने के लिए किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि गेहूं के दाने के बराबर चूना का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद फ़ायेदमंद है। साथ ही यह कई बीमारियों को ठीक करने में भी मदद करता है। इसीलिए आज हम भी आपको चूना के फायदे , चूना खाने के फायदे और चूने से आयुर्वेदिक इलाज (chuna ke fayde) करने के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप भी इन घरेलू उपाय को अपनाएँ और स्वस्थ सेहत पाएँ।

चूना आयुर्वेदिक औषधि

चूना खाने के फायदे – Chuna Khane ke Fayde

Limestone benefits in Hindi

1. लम्बाई बढ़ाए

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए गेहूं के दाने के बराबर चूने को दही के साथ या फिर दाल के साथ मिलाकर खिलाइए। इससे उनकी लंबाई तेज़ी से बढ़ती है।

2. दिमाग तेज़ करें

गेंहू के दाने के बराबर चूना अनार के रस में मिलाकर पिलाने से बच्चों का दिमाग तेज़ होता है। अगर मंद बु़द्धि बच्चों को भी इसका सेवन कराया जाए तो इससे लाभ मिलता है।

3. पीलिया

अगर कोई पीलिया रोग से पीड़ित है तो गेहूं के दाने के बराबर चूने को गन्ने के रस में डालकर पिलाएं, इससे पीलिया रोग जल्दी ठीक हो जाता है।

4. मुँह के छाले ठीक करें

अगर मुंह में छाला हो जाए तो 1 गिलास पानी में गेंहू के दाने के बराबर चूना मिलाकर कुल्ला करें, इससे मुँह का छाला ठीक हो जाएगा।

5. दर्द दूर भगाए

कंधे का दर्द हो या घुटने का दर्द या फिर कमर दर्द हो किसी भी तरह के दर्द में सिर्फ गेंहू के दाने के बराबर चूने को अनार के रस या पानी में मिलाकर पी लीजिए। इससे सभी तरह के दर्द दूर भाग जाएंगे।

6. हड्डी जोड़ने में सहायक

अगर किसी कारण वश हड्डी टूट जाए तो सुबह खाली पेट चूना खाइए, क्योंकि चूना हड्डी को जोड़ने की शक्ति रखता है।

7. शरीर में खून बढ़ाए

अगर शरीर में खून की कमी हो जाती है तो आप एनीमिया के भी शिकार हो सकते हैं। इसीलिए शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार के रस में या संतरे के रस में गेहूं के दाने के बराबर चूना मिलाकर पीने से शरीर में खून तेज़ी से बढ़ता है।

8. नपुंसकता

जिन पुरूषों में शुक्राणु न बन रहा हो अगर वे लोग रोज़ाना 6 माह तक गेंहू के दाने के बराबर चूना गन्ने के रस में मिलाकर पिएं। तो इस उपाय से पुरूषों में वीर्य पुष्ट होता है व शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है।

9. मासिक धर्म की समस्या में चूना

मासिक धर्म के समय अगर महिलाओं को किसी भी तरह की समस्या या दर्द होता हो तो वे रोज़ाना गेहूं के दाने के बराबर चूना लस्सी या दाल के साथ सेवन करने से लाभ मिलेगा।

10. कैल्शियम से भरपूर

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप रोज़ाना चूने का थोड़ी मात्रा में सेवन करें। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए उन्हें अनार के रस में या संतरे के रस में गेहूं के दाने के बराबर चूना मिलाकर पिलाइए, इससे शरीर में कैल्शियम तेज़ी से बनता है।

टिप्स

पथरी के दर्द में चूने का सेवन बिलकुल न करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *