होंठों की देखभाल के लिए स्टाइलिश मेकअप टिप्स

नारी का सौंदर्य उसके नैचुरल श्रृंगार और निखार में हैं। जो हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। इसलिए तो हर नारी रेशम से लहराते बाल, चेहरे पर दमकता हुआ निखार, गुलाबी गाल, नाज़ुक होंठों की देखभाल करना चाहती है। ताकि हर कोई उसे देखें तो उसका दीवाना बन जाए।

नारी के सौंदर्य में निखार लाने के लिए आज हम आपको होंठों की देखभाल करने के लिए स्टाइलिश मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप के होंठ बेहद गुलाबी और ख़ूबसूरत नज़र आएं और एक नज़र हर कोई इनका दीवाना बन जाएं।

होंठों की देखभाल

लिपस्टिक का उपयोग व चयन

1. लिपस्टिक का चयन करते समय नारी का सौंदर्य, उसके होंठों की बनावट, उसके परिधान व कुछ अन्य चीज़ों का विशेष ध्यान रखना रखना चाहिए।

2. लिपस्टिक का चयन करते समय आयु का विशेष ध्यान रखें।

3. युवतियों को प्राकृतिक निखार पाने के लिए होंठों पर नैचुरल शेड्स की लिपस्टिक का उपयोग करना चाहिए।

4. लिपस्टिक को लगाते समय लिप ग्लॉस को लगाना न भूलें। यह चमकने के साथ साथ रंगों को उभार देता है और आपके होंठों को दोहरी सुरक्षा प्रदान करता है।

5. होंठों के लिए उचित रंग की लिपस्टिक का चयन करें। जो आपके होंठों के लिए उचित हो, जिसे लगाने पर आपके होंठों में निखार आ जाए। होंठों की देखभाल करने के लिए लिपस्टिक लगाने का सबसे अच्छा तरीक़ा यह होगा कि पहली बार लिपस्टिक लगाकर टिश्यू पेपर पर अपने होंठ को दबायें। इसके बाद फिर इसे लगायें। तब लिपस्टिक का सही लुक आता है।

6. लिपस्टिक के रंग का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पार्टी किस तरह की है जैसे पारिवारिक, व्यावसायिक आदि। लाल रंग के होंठ किसी पार्टी के लिए तो अच्छे हो सकते हैं, लेकिन किसी व्यावसायिक पार्टी में केवल हल्के रंग के शेड्स ज़्यादा अच्छे लगेंगे। इसलिए पार्टी के अनुरूप लिपस्टिक के रंगों का चयन करें।

होंठों पर लिपस्टिक प्रयोग करने के टिप्स

1.लिपिस्टिक लगाने से पहले क्लींजिंग मिल्क से होंठों पर मालिश कर लें। इससे आपके होंठ साफ़ और सुंदर हो जाएंगे। इसके बाद फाउंडेशन क्रीम लगाएं और इसके थोड़ी देर सूखने के बाद आप लिपस्टिक का उपयोग करें।

2. यदि आपके होंठ मोटे हैं तो उनको संतुलित करने के लिए लिप लाइनर से होंठो के अंदर की ओर रेखा बनाएं, बाक़ी बचे हुए हिस्से पर आप फाउंडेशन लगा सकती हैं।

3. यदि आपके होंठ पहले से ही पतले हो तो लिप लाइनर से स्वाभाविक रेखा से थोड़ा बाहर की ओर रेखा खींचें और अतिरिक्त ऊपरी होंठ पर हल्की और नीचे के होंठ पर गहरी लिपिस्टिक का प्रयोग करें। ऐसा करने से होंठ थोड़े बड़े और सुंदर नज़र आएंगें।

4. पतले होंठो पर सदा लाइट शेड्स वाली लिपस्टिक का प्रयोग करना चाहिए, डार्क शेड्स वाली लिपस्टिक का प्रयोग करेंगे तो आपके होंठ पतले दिखाई देंगे।

5.यदि आप की लिपिस्टिक फैल जाएं तो होंठ पर पाउडर लगाकर लिपस्टिक को सुखा लेना चाहिए, उसके बाद फिर लिपिस्टिक लगा लें। ऐसा करने से आप की लिपिस्टिक नहीं फैलेगी।

6. लिपस्टिक लगाने के लिए पहले ऊपर के होंठों पर फिर नीचे के होंठों पर लिपस्टिक लगानी चाहिए।

नाज़ुक होंठों की देखभाल के घरेलू टिप्स

1. लिप बाम

होंठ को मुलायम बनाने के लिए विटामिन ई युक्त लिप बाम का प्रयोग करें।

2. बादाम तेल

बादाम तेल के साथ मक्खन को मिलाकर रातभर इसे होंठों पर लगा रहने दें और सुबह होंठ को धो दें। इससे आपके होंठ कोमल और चिकने रहेंगें।

3. शहद

शहद एक प्राकृतिक पदार्थ है जिसमें कवक और जीवाणु नाशक गुण पाया जाता है। यह आपके होंठों पर एलर्जी संक्रमण को रोकता है और नमी को रोककर आपके होंठों को मुलायम और ख़ूबसूरत बनाता है।

4. जैतून तेल

जैतून के तेल में विटामिन ई होता है। यह आपकी त्वचा की सतह से सभी प्रकार के ऑक्सीडेंट को बाहर निकाल कर उन्हें प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक एंटीऑक्सीडेंट में बदल देता है। इसे किसी भी समय अपने होंठों पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धुल दें। इससे आपके होंठ मुलायम और ख़ूबसूरत दिखेंगे।

5. दूध की मलाई

होंठों को नैचुरल निखार देने के लिए रोज़ शाम को होंठों पर दूध की मलाई से मसाज करें। इससे होंठ बेहद सॉफ़्ट नज़र आएंगे।

6. गुलाब की पंखुड़ियां

होंठों को प्राकृतिक गुलाबी निखार देने के लिए होंठों पर गुलाब की पखुंडियों को पीसकर लगाएं और सदाबहार गुलाबी होंठों को पाएं।

आप ज़रूर होंठों की देखभाल के लिए इन स्टाइलिश मेकअप टिप्स को अपनायें और अपने सुंदर, गुलाबी होंठों से सबको अपना दीवाना बनाएं।

Keywords – Lips care, Lip care, Lipstick selection, Lips makeup tips, Lipstick use

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *