महामुद्रा आसन करने की विधि और लाभ

अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं और एक्सट्रा फ़ैट कम करना चाहते हैं, साथ ही अपनी कार्य शक्ति को भी बढ़ाना चाहते हैं तो महामुद्रा आसन करें। जो न केवल आपके मोटापे को कम करेगा बल्कि शरीर को स्फूर्ति भी प्रदान करता है। महामुद्रा को प्रातः स्नान के बाद खाली पेट करना चाहिए। प्रारंभ में दोनों पैरों से इसे 3-3 बार करना चाहिए फिर आप अपनी क्षमता के अनुसार प्राणायाम की संख्या को बढ़ाते रहें।

महामुद्रा आसन

महामुद्रा आसन करने की विधि

  1. यह आसन बैठ के किए जाने वाले आसनों में से एक है। महामुद्रा के आसन से शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं।
  2. सबसे पहले भूमि पर आसन बिछा लें।
  3. अब आसान पर दोनों पैरो को फैला कर बैठ जाएं।
  4. मेरुदंड सीधा रखें। हाथ घुटने पर रखें। बायें पैर को घुटने से मोड़कर एड़ी को अपनी जांघ से सटायें।
  5. बायें पैर का तलवा जंघा से लगा रहें। हाथ ऊपर उठा कर सांस लें।
  6. फिर माथे को दाहिनी घुटने से लगाकर हाथों से पैर को पकड़ लें। यह महामुद्रा की पूर्ण स्थिति है।
  7. अब सांस छोड़ते हुए सीधा उठें। दाहिना पैर सीधा करें।
  8. अब सामान्य अवस्था में आ जाएँ। इस आसन को पैर बदलकर फिर से अभ्यास करें।

महामुद्रा आसन के लाभ

  1. यह आसन दमा, क्षय, कुष्ठ, बवासीर आदि रोगों में बहुत लाभकारी है।
  2. इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट पतला होता है।
  3. जंघा भाग, रीढ़, कमर, कंधे, फेफड़े बलवान होते हैं।
  4. सुषुम्ना नाड़ी अच्छी तरह से चलने लगती है।
  5. इस आसन से शरीर में जमी फ़ालतू चर्बी दूर होने लगती है।
  6. कमर और पैरो के दर्द दूर होते है।यह आसन लाभ की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
  7. इस आसन से जल्दी ही स्वप्न दोष की समस्या दूर होती है।
  8. इस आसन से शरीर में स्फूर्ति आती है।
  9. मधुमेह और अपेंडिसाइटिस के रोगियों के लिए यह आसन बहुत उपयोगी है।
  10. इसके नियमित अभ्यास से आलस्य भी दूर हो जाता है।
  11. इस आसन को करने से पेट सम्बंधित सभी रोग दूर हो जाते हैं।
  12. स्त्रियों की मासिक धर्म से सम्बंधित समस्या दूर हो जाती है।

सावधानियां

  1. गंभीर हृदय रोगी को महामुद्रा नहीं करना चाहिए।
  2. जिनको स्लिप डिस्क (कमर दर्द) की समस्या हो उन्हें महामुद्रा नहीं करनी चाहिए।
  3. महामुद्रा को खाली पेट करना ज़्यादा लाभ प्रद है। इसे करने के 30 मिनट बाद ही कुछ खायें पियें ।
  4. योग को अपने जीवन में अपनाएं, खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *