मखाना खाने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

सभी लोग मखाने को सूखे मेवे के रूप में जानते हैं। इसका व्रत-उपवास में सेवन किया जाता है। व्रत उपवास के लिहाज से यह सेहत के लिए फ़ायदेमंद है। मखाना खाने से शरीर को तुरन्त एनर्जी मिलती है। मखाने में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आसानी से पचने वाले आयरन और कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है।

मखाने को संस्कृत में मखान्न, पद्मबीजाभ, पानीयफल कहा जाता है। आमतौर पर इसे सभी लोग मखाना या फूलमखाना कहते हैं। इसके अलावा इन्हें गोरगोन, फाक्सनट तथा प्रिकली लिली भी कहते हैं। यह देखने में सफ़ेद, गोल और मुलायम होता हैं। इन्हें एक विशेष प्रकार के कमलगट्टे (कमल के बीज) को भून कर तैयार किया जाता है। इसका पौधा कमल कुल का है और उथले पानी में पाया जाता है। मखाने के बीज और कमलगट्टे के आयुर्वेदिक गुण-धर्म सामान होते हैं।

इनकी खेती सबसे ज़्यादा भारत, चीन, जापान, कोरिया आदि क्षेत्रों में होती है लेकिन पूरी दुनिया का 80 से 90 प्रतिशत मखाना बिहार में ही होता है। बिहार के अतिरिक्त, यह कश्मीर, बंगाल, और झारखण्ड में भी पाया जाता हैं।

मखाना खाने के लाभ

मखाना का उपयोग केवल सूखे मेवे के रूप ही नहीं बल्कि औषधीय रूप से भी प्रयोग किया जाता है। यह वीर्य और फ़र्टिलिटी, पित्त रोग, पाचन एवं प्रजनन सम्बन्धी विकारों, पेचिश की रोकथाम, शरीर की कमज़ोरी को दूर करने, मसल्स बनाने में, झुर्रियां भगाने में, स्ट्रेस दूर करने में भी यह सहायक है। तो आइए आज हम मखाना खाने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ जानें…

मखाना खाने के चमत्कारिक लाभ

1. जवान बनाये रखे

मखाने में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को जवां बनाएं रखने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं पड़ती।

2. मसल्स ग्रोथ में लाभ

मखाना स्वास्थ्य के ख़जाने से भरा हुआ है। इसमें 12 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स बनाने में सहायक है।

3. वीर्य और फ़र्टिलिटी बढ़ाये

मखाने का सेवन हेल्थ के लिए फ़ायदेमंद है। यह वीर्य एवं फ़र्टिलिटी को भी बढ़ाता है। मखाने में खट्टा और मीठा बीज होता है जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसके अलावा यह शरीर के दर्द की समस्या को भी कम करता है।

4. स्ट्रेस दूर करे

आज का जीवन इतना भागदौड़ भरा है कि पूरे दिन की दिनचर्या अस्त व्यस्त सी रहती है। जिसके कारण न समय पर खाना और न समय पर सोना हो पाता है। ऊपर से घर और काम की टेंशन अलग होती है। जिससे आप डिप्रेशन के धीरे धीरे शिकार हो जाते हैं। तो डिप्रेशन को कम करने के लिए और अच्छी नींद लेने के लिए मखाने का सेवन करें। अगर रात को सोते समय दूध के साथ थोड़े मखाने का सेवन करें तो डिप्रेशन छू मन्तर हो जायेगा और नींद भी बहुत अच्छी आएगी।

5. दर्द निवारक

मखाना कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है इसलिए यह जोड़ो के दर्द में रामबाण औषधि की तरह काम करता है।इसके अलावा शरीर के किसी भी अंग में हो रहे दर्द को भी यह दूर भगाता है इसलिए इसका सेवन ज़रूर करें।

6. जलन और कमज़ोरी दूर करे

शरीर में हो रही जलन को दूर करने के लिए मखाने का सेवन लाभप्रद है इसके अलावा यह शरीर की कमज़ोरी भी दूर करने में सहायक है।

7. अन्य लाभ

मखाना खाने से दिल और किडनी दोनों को लाभ मिलता है। यह पाचन क्रिया को आसान बना देता है। यह बीपी भी कंट्रोल करता है।

सेहत के ख़जाने मखाने को आज ही से खाएं और कई सारे रोगों को दूर भगाएं।

इस पोस्ट को सोशल सर्किल पर अधिक से अधिक शेयर कर मखाने के गुणों से सबको अवगत कराएं।

Keywords – Lotus nuts, Fox nuts, Makhana, मखाना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *