मैंगो करी बनाने की विधि

मैंगो करी आम से बनने वाली एक लाजवाब रेसिपी है। पहली बार जब मैंने इसको ट्राई किया था। तो बार बार यह सोच रही थी कि क्या ये रेसपी मेरे परिवार को पसंद आएगी? जब मैंने इसे बनाकर अपने परिवार को सर्व किया और जब घर के सभी सदस्यों को इसका स्वाद बहुत पसंद आया और उन्होंने इस रेसिपी की बहुत तारीफ़ की तो मुझे बहुत ख़ुशी हुई। तो आप भी मैंगो करी बनायें और अपनों को खिलायें…

मैंगो करी

मैंगो करी रेसपी

आवश्यक सामग्री

मैंगो करी रेसपी को बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

पके हुए देशी आम – 2
बेसन – 1/2 चम्मच
चीनी – 1/2 बड़ा चम्मच
लालमिर्च – 2
हींग – चुटकी भर
सरसों – 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ता – 4
तेल – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार

मैंगो करी बनाने का तरीका

  1. पके आम को धोकर छीलकर इसके गूदे को मिक्सी में डालकर ब्लेंड करके इसके पल्प को एक बॉउल में निकाल कर रख लें।
  2. गैस चूल्हा जलाकर एक पैन को चढ़ाकर तेल को गरम करें।
  3. जब तेल गरम हो जाएं तब इसमें हींग, करीपत्ता, लालमिर्च और सरसों को डालकर चटकने दें।
  4. अब इस पैन में 1 गिलास पानी डाल दें।
  5. आम के पल्प में बेसन को मिक्स करके इसी पैन में डाल दें।
  6. इसमें नमक और चीनी डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं। फिर इसे चलकर 5 मिनट के लिए और पका लें।
  7. खट्टी मीठी मैंगो करी बनकर तैयार है।

इसे आप चावल और रोटी या चपाती के साथ सर्व करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *