आम का जैम बनाने की विधि

पके हुए आम जोरो से आ रहे है। इसलिए इस समय बच्चों के लिए पके हुए आम का जैम बनाएं। इसका स्वाद टेस्टी होता है जो बच्चो को बहुत पसंद आएगा। सुबह नाश्ते में या बच्चों को टिफिन में मैंगो जैम को आप ब्रेड में लगा कर दे सकती हैं। इसे बनाने के लिए पके हुए आम चाहिए जो आजकल आसानी से मिल जायेगा । आम में कई पोषक तत्व जैसे फ़ाइबर, विटामिन बी-6, विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।  आइए जल्दी से आम का जैम या मैंगो जैम बनाते हैं।

मैंगो जैम
Mango jam Hindi recipe

मैंगो जैम रेसपी । Mango Jam Recipe

आवश्यक सामग्री

मैंगो जैम बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर ले…

आम का पल्प – 300 ग्राम
सिट्रिक एसिड – 1/3 छोटा चम्मच
नीबू का रस – 1 चम्मच
चीनी – 300 ग्राम
मैंगो एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
पीला रंग खाने वाला – 2 बूंद

मैंगो जैम बनाने का तरीका

– मोटे तली वाले बर्तन में आम का पल्प और चीनी को मिलाकर गैस चूल्हे पर चढ़ाकर धीमी धीमी आँच पर पकाएं।

– जब यह पक कर गाढ़ा हो जाए तब इस मिश्रण को थोड़ा सा प्लेट में निकालकर चेक करें अगर वो गाढ़ा जैली जैसा हो जाएं तो समझ लें कि जैम तैयार है।

– अब इसमें नीबू का रस , सिट्रिक एसिड , कलर मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं और ठंडा होने पर जैम को बोतल में भर लें।

स्वादिष्ट आम का जैम या मैंगो जैम बनकर तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *