मैंगो सैंडविच बनाने की विधि

आम का जादू तो वैसे ही सबके सर चढ़कर बोलता हैं। शायद इसलिए आम फलों का राजा बनकर न केवल फलों पर बल्कि सबके दिलों पर भी राज करता है। तो सबके दिलों पर राज करने वाले आम की एक ऐसी रेसपी बताने जा रही हूँ जिसका मैजिक सबके सर चढ़कर बोलता हैं। तो आइए मात्र 2 मिनट में इस रेसपी को बनाएं और मैंगो सैंडविच का जादू सब पर चलाएं…

मैंगो सैंडविच

मैंगो सैंडविच रेसपी

आवश्यक सामग्री

मैंगो सैंडविच बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

ब्रेड स्लाइस – 6
पनीर – 150 ग्राम
पके आम के पतले कटे हुए स्लाइस – 8
मिल्क पाउडर – 2 बड़ा चम्मच
क्रीम – 2 बड़ा चम्मच
केसरिया रंग – चुटकी भर

मैंगो सैंडविच बनाने का तरीक़ा

  1. मिल्क पाउडर में केसरिया रंग को घोल लें और पनीर के पतले पतले स्लाइस कर लें।
  2. ब्रेड के किनारे का भूरा हिस्सा काटकर बीच के हिस्से को अलग रख लें।
  3. एक किनारे निकली ब्रेड के ऊपर आम की एक स्लाइस रखें।
  4. फिर इसके ऊपर पनीर की एक स्लाइस रखें।
  5. फिर इसके ऊपर आम की एक स्लाइस रखें।
  6. आप चाहें तो कोई कैबेज पीस भी रख सकते हैं।
  7. सैंडविच तैयार है।

मनचाहे आकार में काटकर इन्हें सर्व करके इसका जादू सब पर चलाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *