मेमोरी शार्प करने के जबरदस्त तरीके

जीवन में मेमोरी यानि याद रखने की ताकत का अच्छा होना आवश्यक है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में इसका बहुत फायदा मिलता है। कम उम्र में याददाश्त कमजोर होने के मामले देखे गए हैं। याददाश्त कमजोर होना पहले बुढ़ापे का लक्षण था, लेकिन आज यह युवा भी इससे ग्रस्त हैं। मेमोरी शार्प करने के लिए छोटी छोटी एक्सरसाइज हैं, जो आपको इस लेख में बताई जायेंगी। आइए याददाश्त बढ़ाने की दवा खाने की बजाय दिमाग तेज करने के लिए घरेलू उपाय जानते हैं।

मेमोरी शार्प करने के उपाय

मेमोरी शार्प करने के घरेलू उपाय

1. पढ़ी हुई चीज़ों को महसूस करें

आप पढ़ी हुई चीज़ों को लंबे समय तक याद रख सकें, इसलिए आप जहन में उसकी तस्वीर बनाएं। पढ़ते हुए शब्दों से जुड़ी हुई वस्तु के बारे में विचार करें, सोचें कि वह कैसी दिखती है, उसकी सुगंध को महसूस करने की कोशिश करें या उसका स्वाद याद करें।

2. गाने की धुन में पढ़े हुए शब्द डालें

लय बद्ध होने के कारण संगीत आसानी से याद रहता है। किसी पसंदीदा धुन पर पढ़े हुए शब्दों को संजोने का प्रयास कीजिए। इससे पढ़ी हुई जानकारी बहुत दिनों तक याद रहेगी।

3. फ्लैश कार्ड्स बनाएं

महत्वपूर्ण तरीखों, समीकरणों को याद रखने के लिए फ्लैश कार्ड का प्रयोग करें। इस कार्ड्स को बनाकर रख लें और समय समय पर इन्हें देखते रहें। धीरे धीरे कार्ड्स पर लिखी हुई जानकारी आपको रट जाएगी।

4. अनोखे वाक्य बनाएं

नौ ग्रहों के नाम याद रखने के लिए आप “My Very Educated Mother Just Showed Us Nine Planets” वाक्य याद रख सकते हैं। यह वाक्य जीवन से जुड़ा है और आपको आसानी से याद रख जाएगा। इस वाक्य का पहला अक्षर क्रमानुसार हर ग्रह के नाम का पहला अक्षर है। ध्यान दें- अब ग्रहों की संख्या नौ से घटकर आठ रह गई है।

5. बार बार दोहराएं

जिस पाठ्य सामग्री को याद रखना हो उसे पढ़ने के बाद बार बार मन में दोहराते रहें। इससे वह आसानी से याद हो जाती हैं। इसी तरह आप कागज पर लिखकर भी कोई पाठ्य वस्तु याद रख सकते हैं।

6. किसी वस्तु के साथ जोड़ें

आप जो कुछ सीख रहे हैं, उसे पुरानी याद बातों के साथ जोड़ना सीखें। उदाहरण स्वरूप यदि आप यमुना की लंबाई (1376 किमी) को याद रखने के लिए उसे ताजमहल से जोड़कर याद करें, क्योंकि यह ताजमहल यमुना के तट पर बना है। पुरानी याद से नई बात के जुड़ जाने बाद वह हमेशा याद रहती है।

7. रोजमर्रा की बातों से जोड़ें

दैनिक जीवन के उदाहरणों से जोड़कर नई बातों को आसानी से याद रखा जा सकता है। इससे चीजों को दोहराकर याद रखना आसान रहता है। मनुष्य अपने दिमाग का महज 5 प्रतिशत भाग का ही प्रयोग कर पाता है, बाकी उम्रभर अनछुआ रहता है।

8. ब्रेन गेम्स खेलें

मेमोरी शार्प करने के लिए दिमागी कसरत बेहद जरूरी है। इसके लिए ब्रेन गेम्स खेलिए। सुडोकू, वर्ग पहेली और शतरंग जैसे खेल काफी मददगार हैं।

9. आपने आप से बातचीत

नये व्यक्ति से मिलने या नए काम को सीखने के बाद इसके बारे में अपने आप से बात करें। आप उससे जुड़ी बातें याद कीजिए। इससे आपका दिमाग उसे और ज्यादा समझेगा और महसूस करेगा। जिससे आप उस व्यक्ति या नए काम के बारे में हर महत्वपूर्ण बात याद रख पाएंगे।

10. पोषक तत्वों से भरपूर आहार

मेमोरी शार्प बनाने के लिए शरीरिक और मानसिक विकास पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। दिमाग तेज करने के लिए केला, सेब, गहरे रंग की सब्जियां, अदरक, गाजर और टमाटर का सेवन नियमित रूप से करें। काजू, बादाम और अखरोट भी याददाश्त बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। साथ ही साथ मिठाइयां और चॉकलेट भी खाएं।

11. भरपूर नींद सोएं

गहरी नींद लेने से मस्तिष्त को आराम मिलता है। रात को समय पर सोने और भरपूर नींद लेने से दिन भर की घटनाएं लंबे समय तक रहती हैं। कम सोने या अनियमित सोने से याददाश्त कमजोर होती है।

12. टहलने से होगा दिमाग तेज

शोध से साबित हुआ है कि रोज टहलने से हिप्पोकेंस वॉल्यूम बढ़ता है और मेमोरी शार्प हो जाती है। मार्निंग वाक बेहद फायदेमंद है।

13. सुगंधित वस्तुओं के बीच रहने से मस्तिष्क को रिलैक्स फील होता है, जिससे मेमोरी बढ़ती है।

14. च्युइंगम चबाने का भी याददाश्त पर सकारात्मक असर होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *