तिल हटाने के घरेलू उपाय

पहले मेरे चेहरे पर एक छोटा तिल था। लेकिन कुछ सालों से मेरे हाथों में, पैरों में और चेहरे पर बहुत तिल निकल आए हैं। जो देखने में बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इन तिल के कारण मेरी ख़ूबसूरती फीकी पड़ जाती है। तभी मैंने दादी से तिल की समस्या के बारे में बताया ताकि वो मुझे इन तिलों से छुटकारा दिलाने के कुछ उपाय बता सकें। उन्होंने मुझे तिल हटाने के कुछ आसान तरीक़ों के बारे में बताया। जिससे मुझे बहुत लाभ हुआ। अगर आप भी ऐसे किसी तिल की समस्या से परेशान हैं तो दादी माँ के नुस्खों को आज़माइए और इन तिलों से आसानी से छुटकारा पाइए।

तिल हटाने की विधि

तिल हटाने के आसान तरीक़े

१. धनिया पत्ती

अगर आप तिल से परेशान हों तो धनिया की पत्तियों का अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लीजिए और फिर इसे तिल वाली जगह पर लगाकर सूखने दें। रोज़ाना इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में असर नज़र आने लगेगा।

२. लहसुन

लहसुन में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो तिल और मस्से बनाने वाले सेल्स को डैमेज कर देते हैं। इसीलिए तिल व मस्सों पर लहसुन की कली को पीसकर लगाइए। कुछ ही दिनों में आपकों तिल से छुटकारा मिल जाएगा।

३. प्याज

प्याज के रस में मौजूद एसिड से तिल और मस्सों को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसीलिए प्याज को पीसकर पेस्ट बना लें फिर तिल वाली जगह पर प्याज का पेस्ट लगाइए। जब यह सूख जाए तब इसे पानी से धो लें। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से आपको लाभ मिलेगा।

४. मूली

तिल को हटाने के लिए मूली के पेस्ट का भी उपयोग किया जा सकता है। बस इसके लिए थोड़े से मूली के पेस्ट को तिल पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। थोड़े ही दिनों के बाद तिल चला जाएगा।

५. आलू

आलू का पेस्ट चेहरे के दाग़ धब्बों के साथ साथ तिल के निशान को ग़ायब करने में भी सक्षम है। इसके लिए आलू के पेस्ट को तिल वाली जगह पर रखकर सूखने दीजिए। जब यह सूख जाए तब इसे पानी से धो लें। इसके उपयोग से तिल के निशान चले जाते हैं।

६. फूलगोभी का रस

फूलगोभी के रस को भी तिल पर लगाने से आपको कुछ ही दिनों में बेहतर परिणाम नज़र आने लगेंगे।

७. काजू

तिल को हमेशा के लिए ग़ायब करने के लिए इनके ऊपर काजू का पेस्ट लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए तब इसे पानी से धो लीजिए। कुछ ही दिनों में बेस्ट परिणाम नज़र आएंगे।

८. शहद

तिल वाली जगह पर 2 घण्टे के लिए शहद लगाइए और उसे पानी से धो लें। तिल हटाने का यह बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय है।

९. अनानास जूस

प्रतिदिन तिल वाली जगह पर अनानास का जूस लगाने से कुछ ही दिनों में तिल नज़र भी नहीं आते हैं।

१०. स्ट्रॉबेरी

तिल हटाने के लिए स्ट्राबेरी बेहद कारगार उपाय है। इसके लिए रात को सोने से पहले स्ट्रॉबेरी का पेस्ट तिल वाली जगह पर लगा लीजिए और सुबह उठते ही इसे पानी से धो लीजिए।

११. एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा को निखारने के साथ साथ तिल को हटाने का सबसे बेस्ट घरेलू उपाय है। क्योंकि इसका एंटी बैक्टीरियल तत्व तिल व मस्सों को हटाने में सक्षम है। इसके लिए आपको बस रोज़ाना तिल वाली जगह पर एलोवेरा की ताज़ी पत्तियों का जेल लगाना है और उसे 4 घंटे के बाद पानी से धो लेना है।

१२. सेब का सिरका / एप्पल विनेगर

रोज़ाना तिल वाली जगह पर सेब के सिरके से हल्की-हल्की मसाज कर इसे कुछ घण्टे लगा रहने दे। इसके बाद इसे पानी से धो लें। यह विधि तिल हटाने में बहुत कारगार मानी जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *