मानसून फ़ेस पैक – बारिश में त्वचा का रखें ख़याल

मानसून शुरू होते ही भीगना तो बहुत अच्छा लगता है क्योंकि गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है लेकिन मानसून में ही बैक्टीरिया फैलने का सबसे ज़्यादा ख़तरा बना रहता है। इसके साथ साथ चेहरे पर दाग़ धब्बे और पिम्पल्स भी सताने लगते हैं जिससे चेहरे का निखार फीका पड़ जाता है।अगर आप इन समस्या से बचना चाहते है और आप अपनी त्वचा में दमकता हुआ निखार चाहते है तो अपनी चेहरे की देखभाल के लिए मानसून फ़ेस पैक को लगाएं और चेहरे की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाएं।

मानसून फ़ेस पैक
Monsoon face care

मानसून फ़ेस पैक

1. ड्राई स्किन फ़ेसपैक

अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो इस मानसून में इस फेस पैक को लगाएं और दमकती हुई त्वचा पाएं। यह मानसून फ़ेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच जोजोबा ऑयल और 1 चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं और जब यह पैक सूख जाएँ तो इसे पानी से धो लें। Monsoon Makeup Tips in Hindi.

2. दाग़ धब्बे मिटाने वाला फ़ेसपैक

मानसून में त्वचा को दाग़ धब्बों से बचाने और क़ुदरती निखार पाने के लिए इस फ़ेस पैक को लगाएं। इसको बनाने के लिए 2 चम्मच चन्दन पाउडर में 1/2 कप गुलाबजल और 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

Monsoon skin care
Monsoon skin care

3. पिम्पल्स दूर करने वाला फ़ेसपैक

अगर इस मानसून में पिम्पल्स सताएं तो इस फेसपैक को ज़रूर लगाएं और पिम्पल्स से छुटकारा पाएं। यह बनाने के लिए 2 चम्मच ग्रीन टी को ब्लेंडर में ब्लेंड करके पाउडर बना लें।इस पाउडर में 1 चम्मच दही मिलाएं और इस फ़ेस पैक को चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। पिम्पल्स के लिए यह पैक फ़ायदेमंद है।

4. मिक्स फ्रूट फ़ेसपैक

बैक्टीरिया से त्वचा की रक्षा करने के लिए यह फ़ेसपैक लगाएं और इस मानसून में अपनी त्वचा की ख़ास देखभाल करें। इसे बनाने के लिए पपीता सेब और पीच को मैश कर इसमें 2 चम्मच दूध मिलाएं और इसको चेहरे व गर्दन पर लगाएं।20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा।

Monsoon face packs
Monsoon face packs

5. चेहरे के लिए ख़ास फ़ेसपैक

यह फ़ेसपैक मृत त्वचा को हटाकर त्वचा को निखार प्रदान करता है। यह मानसून फ़ेस पैक बनाने के लिए अखरोट पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, पोस्ता दाने और दही सभी को समान मात्रा में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसको लगाएं और इस मानसून में नेचुरल ग्लो पाएं।

6. आल स्किन टाइप फ़ेसपैक

यह एक ऐसा फ़ेस पैक है जो सभी तरह की त्वचा पर अप्लाई कर सकते है। इसे बनाने के लिए काजू को 4 घण्टे के लिए पानी में भिगो दीजिए और इस भीगे हुए काजू को पीस कर इसमें मुल्तानी मिट्टी और दही मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

इस मानसून में अपनी त्वचा, चेहरे और गर्दन की ख़ास देखभाल के लिए इस फेस पैक को ज़रूर ट्राई करें और आप अपनी त्वचा में गज़ब का निखार पाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *