ऑक्सीजन रिच फ़ूड से बनाएँ सेहत

आज हम आपको कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो विटामिन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर हैं। जो आपके शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को संतुलित करके आपको ताकत प्रदान करते हैं और स्वस्थ – हेल्दी भी बनाए रखते हैं इसलिए आज से ही ऑक्सीजन रिच फ़ूड को अपने आहार में शामिल करें ताकि आप सेहतमंद बने रहें।

Oxygen rich fruits
Oxygen rich fruits

ऑक्सीजन रिच फ़ूड खाएँ सेहत पाएँ

1. एवोकेडो, किशमिश, अजवाइन, पका हुआ बनाना, खजूर, अदरक और गाजर ये सब खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है।

2. अंकुरित अनाज, खूबानी और मीठे सेब फ़ाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें कई एंजाइम पाए जाते हैं जो शरीर के हार्मोनल को संतुलित करते हैं। अगर आप अपने शरीर में ब्लड ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं तो इन ऑक्सीजन रिच फलों को अभी से खाना शुरू कर दीजिए।

3. मीठे अंगूर, नाशपाती, किशमिश और सब्ज़ियों के जूस ये सभी विटामिन ए, बी, सी तथा एंटॉक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। इन फलों के सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है और दिल की बीमारियों का ख़तरा भी कम रहता है।

4. शतावरी, समुद्री शैवाल, जलकुम्भी ये सभी खाद्य पदार्थ हमारे शरीर में अम्लीय प्रभाव को कम करते हैं। उदाहरण के तौर पर जलकुम्भी में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शतावरी में उच्च स्तर पर एस्पैराजिनिक अम्ल पाया जाता है, जो कि एक अमिलो अम्ल है जो नर्वस सिस्टम के लिए बेहद लाभप्रद है।

5. आम, पपीता, पार्सले (अजमोद), नींबू और तरबूज ये सभी खाद्य पदार्थ किडनी क्लीनर के लिए बेस्ट है। नींबू, तरबूज और आम ये सभी विटामिन से भरपूर और ऑक्सीजन रिच होते हैं।

6. ऑर्गेनिक जिलेटिन जिलेटिन का प्राकृतिक सब्स्टीट्यूट है। इसमें उच्च स्तर पर कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।
यह बहुत उच्च स्तर का फ़ाइबर युक्त आहार है, जो शरीर के द्वारा आसानी से पचा लिया जाता है। यह एक उत्तम आहार है जो हमारे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है।

7. तरबूज फ़ाइबर से भरपूर फल है। जिसमें लाइकोपेन, बीटा केरोटिन और विटामिन सी भी पाया जाता है। यह एक स्वादिष्ट फल है, इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसलिए इस फल का ख़ूब सेवन करें।

इन सभी खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें क्योंकि इससे शरीर में रक्तप्रवाह में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इनके नियमित सेवन से आप रोगों से बचे रहते हैं। आप अपने शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने और एक स्वास्थ्य जीवन को जीने के लिए इन ऑक्सीजन रिच पदार्थों को अपने आहार में ज़रूर शामिल करें।

Keywords – Oxygen rich foods, Oxygen rich fruits, Oxygen rich vegetables

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *