पैर की मोच का घरेलू उपाय

आप किसी जगह जा रहे हो और अचानक आपके पैरों में मोच आ जाए। तो उस मोच के कारण पैरों में उठने वाला दर्द बहुत असहनीय होता है। पैरों में सूजन और लालिमा भी आ जाती है। दरअसल मोच एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर के उस हिस्से पर जहाँ मोच आई हो वहां की हड्डियों को जोड़ने वाले उत्तकों के बीच खिंचाव आता है| इस खिंचाव को मोच या स्प्रेन कहा जाता है। मोच के कारण मोच वाले स्थान पर, सूजन, लालिमा और असहनीय दर्द जैसे लक्षण नज़र आने लगते हैं। अतः पैर की मोच दर्द से राहत पाने के लिए निम्न कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं और मोच दर्द से छुटकारा पाएं।

पैर की मोच

पैर की मोच के घरेलू उपाय

१. 1 गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच फिटकरी मिला कर के पी जाएं। इस मिश्रण के सेवन से दर्द भी कम होने लगता है और चोट भी जल्‍दी ठीक हो जाती है।

२. सरसों के तेल में तुलसी के पत्‍तों का रस मिला कर गर्म करें। फिर इस तेल को मोंच वाले भाग पर लगाएं। इस उपाय से भी दर्द में राहत मिलेगी।

३. पैर में मोच आने पर उसके दर्द को कम करने के लिए तेजपत्ता को पीसकर मोच वाले स्थान पर लगाने से भी दर्द कम हो जाता है।

४. सरसों के तेल में थोड़ी अजवाइन और लहसुन की कलियां डालकर गर्म करें। फिर इस तेल से पैर की मोच वाले हिस्से पर मालिश करें। इससे आपको राहत मिलेगी।

५. सरसों के तेल में नमक को मिला कर गर्म करें। फिर इस गुनगुने तेल को मोच वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने मोच दर्द में राहत मिलेगी।

६. पैर की मोच हो जाने पर अखरोट का तेल लगाने से भी मोच दर्द से राहत मिलती है।

७. चूना और शहद का मिश्रण दर्द और सूजन को दूर करने में सक्षम है। इसीलिए मोच वाले स्‍थान पर शहद और चूना मिलाकर लगाएँ। ऐसा करने से मोच दर्द में बहुत आराम मिलेगा।

Reading Foot Sprain Home Remedies in Hindi

Sprained Foot, ankle injury fixed by Doctor
Sprained Foot, ankle injury fixed by Doctor

८. पैर की मोच पर एलोवेरा जैल लगाएं, इससे मोच वाली जगह पर आराम मिलेगा।

९. पान के पत्तों पर सरसों का तेल लगा कर हल्का गरम कर लें। फिर इसे मोच वाले अंग पर बांध लें। इससे मोच जल्दी ठीक हो जाएगी।

१०. थोड़े से सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर हल्की आंच में गरम करके इस मिश्रण को मोच वाली जगह पर लगाएं। इससे चोट की दर्द, सूजन दोनों ठीक हो जाएगी।

११. मोच को ठीक करने के लिए अनार के पत्तों को पीसकर मोच वाली जगह पर लगाने से भी मोच दर्द कम हो जाती है।

१२. महुआ और तिल को हल्का गरम कर इसकी कपड़े की पोटली बनाकर मोच वाली जगह पर सेंकाई करने से भी आराम मिलता है।

१३. इमली की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें फिर इस पेस्ट को थोड़ा गुनगुना करें। इसे मोच वाली जगह पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

१४. 1 गिलास दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर सेवन करने से भी चोट की दर्द व सूजन कम होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *