पालक की भरावन टिक्की बनाने की रेसपी

पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत के लिए बहुत बढ़िया। अक्सर बच्चे पालक को खाने से इंकार कर देते हैं तो क्यों न पालक को कुछ अलग ढंग से बनाया जाये। जिससे बच्चे इसे खाने से इंकार ही न कर पाएँ। इसलिए आज हम आपको पालक की भरावन टिक्की बनाने की रेसपी बता रहे हैं।

पालक की भरावन टिक्की रेसपी

आवश्यक सामग्री

पालक की भरावन टिक्की बनाने के लिए आपकी किचेन टेबल पर नीचे दी गयी सामग्री अवश्य होनी चाहिए …

पालक – 1 किलो
चने का सत्तू – 50 ग्राम
सूजी – 10 ग्राम
वेजिटेबल ऑयल – 120 ग्राम
छोटी इलायची पाउडर – 1/3 छोटा चम्मच
अनारदाना – 20 ग्राम
दही; पानी निकला हुआ – 50 ग्राम
पुदीना पत्ता – 7 से 8 पत्तियां
बारीक़ कटी हरी मिर्च – 2
धनिया पत्ता कटा हुआ – 1 चम्मच
मिर्च पाउडर – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
सर्व करने के लिए मनपसंद हरी या लाल या खट्टी मीठी चटनी

पालक की भरावन टिक्की बनाने की विधि –

  1. पालक को साफ़ पानी से धोकर काट लीजिए।
  2. एक बर्तन में पर्याप्त पानी लेकर कटी हुई पालक को उबाल लीजिए।
  3. उबाली पालक को ठंडे पानी से धोकर बारीक़ पीस लीजिए।
  4. गैस चूल्हा जलाकर एक पैन में थोड़ा तेल गरम करके इसमें सूजी को हल्का भुनिए।
  5. और इसमें उबली पालक का पेस्ट मिलाकर मंद आंच पर पकाइए।
  6. जब मिक्सचर से थोड़ा पानी कम हो जाए तो इसे चूल्हे से उतार लीजिए।
  7. अब इसमें चने का सत्तू, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक और इलायची पाउडर मिलाकर गूँथ लीजिए।
  8. एक कटोरी में दही, हरी मिर्च, अनारदाना मिलाकर भरावन तैयार कीजिए। इसमें स्वाद के लिए धनिया और पुदीना का पत्ता भी मिक्स कर लें।
  9. पालक वाले मिश्रण की छोटी छोटी लोइयाँ बनायें।
  10. प्रत्येक लोई के बीच में भरावन की सामग्री अंदाज़ से भरकर चपटाकर लीजिए।
  11. इन पालक की भरावन टिक्की को गरम तवे पर सुनहरा होने तक दोनों तरफ़ सेंक लीजिए।
  12. अब इस पालक की टिक्की को खट्टी मिट्ठी चटनी के साथ सर्व कीजिए।

# किचन टिप्स

  • चावल, दाल आदि को ख़राब होने से बचाने के लिए उसमे बोरिक पाउडर रख दीजिए। इससे कीड़ा नहीं लगेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *