गर्भावस्था में नारियल पानी पीने के फ़ायदे

गर्भावस्था एक नाज़ुक अवस्था है जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा के लिए बहुत सारी चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। इस अवस्था में उनके खान पान से लेकर सभी चीज़ों में ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है। अक्सर गर्भवती महिला इन कुछ बातों को लेकर बहुत परेशान होती है कि वो क्या खाएं और क्या न खाएं? क्योंकि माँ के आहार से बच्चे के स्वास्थ्य का सीधा संबंध होता है इसलिए गर्भवती महिला का परेशान होना लाज़मी है। इसलिए आज हम उन सभी गर्भवती महिलाओं के लिए यह जानकारी लेकर आएं है कि गर्भवस्था में नारियल पानी पीने और नारियल खाने के बहुत अधिक फ़ायदे हैं। इसलिए बिना किसी झिझक या परेशानी के वो गर्भावस्था में नारियल पानी पियें और नारियल भी ज़रूर खाएं।

गर्भावस्था में नारियल पानी
Woman drinking coconut water

गर्भावस्था में नारियल पानी का सेवन

– यदि प्रेग्नेंसी में आपको जल्दी जल्दी प्यास सताएं तो अपनी प्यास बुझाने के लिए सोडा युक्त पेय या डिब्बाबंद फलों के रस का सेवन करने के बजाय नारियल पानी को पिएं। क्योंकि कृत्रिम स्वाद वाले सोडायुक्त पेय पदार्थ आपके शरीर को केवल कैलोरी प्रदान करते हैं, ये पोषक तत्व प्रदान नहीं करते। जबकि नारियल पानी आपको कई पोषक तत्व प्रदान करने के साथ साथ कई फ़ायदे प्रदान करता है।

– नारियल पानी में कई पोषक तत्व जैसे इलैक्ट्रोलाइट्स, क्लोराइड्स, पोटेशियम और मैग्निशियम भरपूर मात्रा में विद्यमान है। इसमें सीमित मात्रा में चीनी, सोडियम व प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही यह आहार संबंधी फ़ाइबर, मैंगनीज़, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है।

– यदि किसी गर्भवती महिला के यूरीन में इंफेक्शन की समस्या है या यूरीन में जलन की समस्या है। तो इस समस्या से बचने के लिए नारियल के पानी का सेवन करें। क्योंकि नारियल पानी पीने से पेशाब के दौरान होने वाली जलन से मुक्ति मिलती है और इससे सम्बंधित कई समस्या का भी निदान हो जाता है।

– नारियल पानी हेल्थ के लिए वरदान है। इसके सेवन से किडनी में स्‍टोन की भी कोई सम्भावना नहीं होती है।

– गर्भावस्था के दौरान पाचन तंत्र को मज़बूत करने और पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको नारियल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह कब्ज़, अपच और आंत से संबधित परेशानियों को दूर करता है और हमारे स्वास्थ्य का ख़ास ख़याल रखता है।

Pregnant woman drinking coconut milk
Pregnant woman drinking coconut milk

Drinking Coconut Milk in Pregnancy

– अल्‍सर या फिर एसिडिटी से पीड़ित गर्भवती महिला को नारियल पानी को पीने से राहत मिलती है।

– नारियरल पानी वसा रहित और जीरो कोलेस्ट्रोल से युक्त है। इसलिए इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं में कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

– गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था में नारियल पानी के सेवन से थकान और डि-हाइड्रेशन की समस्या से दूर रहती है।

– नारियल पानी के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत होती है। क्योंकि नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की कई रोगों से रक्षा करते हैं।

– प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन के कारण उन्हें कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं नारियल को ज़रूर खाएं।

ज़रूरी टिप्स

– ध्यान रहें गर्भावस्था में नारियल पानी का सेवन करें लेकिन सीमित मात्रा में करें।

– हमेशा फ्रेश नारियल का पानी पिएं क्योंकि फ्रेश नारियल का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *