माँ को फ़ोन करने के 26 कारण

आपकी माँ आपकी पहली दोस्त है। वह किन्ही में परिस्थितियों में आपके साथ होती है, वह आपके दुख मिटाकर आपको ख़ुशियाँ देती है। आपके सपनों को उड़ान देती है, हौसला देती है कि आप एक हीरो बनें। जब आपका दिल टूटता है और आप रोते हैं तब वही आपको गले लगाती है। इसलिए क्या माँ को रोज़ याद करने का कोई बहाना चाहिए?

माँ आपको सबसे ज़्यादा प्यार करती है और सबसे बुरे समय में भी आपको रोशनी दिखाती है। दुनिया में माँ से अधिक कोई स्पेशल नहीं हो सकता है।

दुनिया में इससे बड़ा कोई सौभाग्य नहीं है कि आपका साथ देने के लिए आपके पास माँ है। माँ का प्यार में कोई बनावट, कोई लालच और कोई शर्त नहीं होती, वह आपको ख़ुद से भी ज़्यादा चाहती है। आपको याद दिलाने की ज़रूरत तो नहीं होनी चाहिए लेकिन आपकी माँ ने आपके लिए बहुत सेक्रिफ़ाइस किए हैं।

माँ को रोज़ फ़ोन करने के कारण

आप 20 साल की उम्र के आस पास आते आते बहुत से नए दोस्त बना लेते हैं, लेकिन आपको कभी नहीं भूलना चाहिए कि माँ से अच्छा दोस्त और कोई दूसरा नहीं हो सकता है। माँ को रोज़ तो नहीं कह सकती कि वह आपके बिना घर पर कितना अकेला महसूस करती है, जब आप घर पर उसके साथ नहीं होते हैं।

माँ को रोज़ आपकी आवाज़ सुनने की आदत हो जाती है और रोज़ आपकी आवाज़ सुनना चाहती है और आपकी उलझी बिखरी हुई लाइफ़ से जुड़ी हर बात जानना चाहती है। वह आपसे बस एक काल की दूरी पर है। आपको चाहे पसंद न आए लेकिन वह हमेशा आपके साथ नहीं हो सकती है। अपने दिमाग़ को भूलकर अपने दिल में झाँकिए और देखिए उस औरत जिसने आपको जन्म दिया। आपको आपकी माँ से ज़्यादा कभी कोई दूसरा प्यार नहीं कर सकता।

माँ को रोज़ फ़ोन करने के कारण

हम आपको 26 कारण बता रहे हैं कि क्यों आपको अपनी माँ को रोज़ फ़ोन करना चाहिए?

26. उसके दिल में आपकी चिंता है। इसके पीछे कोई भेद नहीं है। वह सिर्फ़ आपकी माँ है।

25. एक वही है जो आपको बात करते हुए सुनना पसंद करती है। वह आपके अंदर छुपे हुए स्वयं के प्रति प्यार को समझती है और कभी आपको ऐसा करने से मना भी नहीं करता है।

24. वह आप पर गर्व करती है। क्या आप इसे एक एचीवमेंट नहीं मानते? मानते हैं न, इसलिए वो बेस्ट है।

माँ को गले लगाता बेटा

23. वह आपका दिन को अच्छा बनाना कभी नहीं भूलती। वह जानती है कि आप क्या पसंद करते हैं जब आप दुखी होते हैं? माँ को रोज़ फ़ोन करने के लिए क्या इतना ही काफ़ी नहीं।

22. उसने आपको जन्म दिया है, इसलिए आपको उसका एहसान मानना चाहिए। उसने आपको नौ महीने पेट में रखा है और आपके मोटे सिर को अपने शरी से बाहर निकालने का दर्द झेला है। इस बात के लिए आप उसे एक काल तो कर सकते हैं।

21. वह आपको सही राय देती है। माँ से अच्छा सलाहकार कोई नहीं हो सकता है।

20. आपको सब कुछ अपनी माँ से मिला है। इसलिए उसे धन्यवाद करना तो बनता है।

19. वह आपको सीमा में रखती है। एक माँ आपको सही रास्ते पर लाने के लिए अपने दिल पर पत्थर रखकर आपको डाँट और मार लगती है, ताकि आप जीवन में भटक न जाएँ। वह आपको सिखाती है, किस चीज़ क्या हद होती है? उसने आपको अच्छा बनाने के लिए सब कुछ किया है। क्या इसलिए आपको माँ को रोज़ धन्यवाद नहीं देना चाहिए?

18. वह आपके दिल के किसी कोने में हमेशा रहती है। जब आप किसी परेशानी से जूझ रहे होते हैं तब सबसे पहले आपको माँ ही याद आती है।

17. आप माँ से लगाव रखते हैं और इसलिए माँ रोज़ फ़ोन करना चाहिए। जब आप माँ से दूर हो तो तब फ़ोन उनके नज़दीक़ आने का और उनका स्नेह पाने का सबसे अच्छा रास्ता होता है।

16. अपने जीवन की कठिनाइयों के शिक़ायत करने के लिए आप अपनी के पास ही बैठकर दिल का हाल सुनाते हैं। वह आपको सुनती है क्योंकि वह आपसे सबसे ज़्यादा प्यार करती है और आपको दुख में नहीं देख सकती है।

15. दोस्तों की चुगली करने के लिए माँ से अच्छा दूसरा दोस्त कौन हो सकता है। वह आपके और आपके दोस्तों के बारे में जानने वाली बेस्ट फ़्रेंड होती है।

14. शिक़ायत करने के लिए एक माँ ही होती है। आप दूसरों की चाहे जितनी शिक़ायत कर लें, वह कभी किसी से नहीं कहती है।

13. वह आपकी बेस्ट फ़्रेंड है। वह आपकी हमेशा दोस्त रहती है। वह आपके दूसरे बेस्ट फ़्रेंड की तरह कभी आपसे प्रतिस्पर्धा नहीं करती है।

12. वह आपको कभी जज नहीं करती है। वह आपकी बहुत सी ग़लत और अनचाही डिमांड के साथ एग्री नहीं होती है, लेकिन इसके लिए वह कभी आपको जज नहीं करती है।

11. वह आपके लिए सब तैयारियाँ करती है। वह पहले भी और आज भी आपके लिए बहुत सी तैयारियाँ करके रखती है कि जब आप उससे मिलेंगे तो वह आपको ख़ुश करने का कोई मौक़ा नहीं गँवाएगी। इसलिए माँ को रोज़ फ़ोन करके उसी ख़ुशी देनी चाहिए।

10. वह आपको किसी दूसरे से कहीं अधिक जानती है। वह जब आपसे बात करती है तो वह आपके किसी दोस्त से कहीं अधिक आपका ख़याल रखती है।

09. वह नहीं जानती है कि आपको कैसे मैसेज करना चाहिए। और जब आप उसे कोई इमोजी भेजते हैं तो उसका सही / अर्थ नहीं निकाल पाती है।

08. वह बिल्कुल आपके जैसी है। क्योंकि अगर वह नहीं होती तो आप कहाँ होते?

07. वह आपके प्रति ईमानदार होती है। वह आपसे कभी झूठ नहीं बोलती, क्योंकि उसके पास झूठ बोलने की वजह ही नहीं होती है।

06. वह आपके ख़यालों में रहते हुए भी बहुत अकेली है। जब आप उसे छोड़कर कहीं जाते हैं तो वह बिल्कुल अकेली रह जाती है। आपको 18 साल पालने के बाद वह आपका सपोर्ट चाहती है।

05. वह आपसे बिना मतलब के बात करना चाहती है। आपसे फ़ोन पर बात करके उसका दिन बन जाता है। आप नहीं जानते हैं कि आपने उसे कितना स्पेशल फ़ील कर दिया होता है। इसलिए माँ को रोज़ फ़ोन करना न भूलें।

04. वह आपके खर्चों का ख़याल रखती है। वह आपके हर तरह के खर्चों का ख़याल रखती है इसलिए आपको उसे प्यार करना चाहिए।

03. उसका मन भी किसी से बात करने को चाहता है। उसने अपना सारा जीवन आप पर न्योछावर कर दिया है। उसके पास गपशप करने के लिए दोस्त और रूममेट्स नहीं है।

02. आप अपनी माँ से ज़्यादा बात नहीं करते हैं। आप 20 साल की उम्र में आकर बड़े बड़े सपने देखते है, बेहतर ज़िंदगी का सपना देखते हैं। लेकिन फिर भी आप छोटी छोटी बातों के लिए अपनी माँ से बात करते हैं।

01. उसे बताने के लिए आप उससे प्यार करते हैं। बस, यह भी मुझे बताने की ज़रूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *