सफेद कपड़ों का पीलापन और दाग़ धब्बों को दूर करने के उपाय

शॉपिंग करते समय हम लोग कई बार सफेद रंग के कपड़े ले आते हैं या अक्सर बच्चों की स्कूली ड्रेस भी सफेद रंग की होती है। लेकिन अगर इस सफेद रंग के कपड़े पर कोई दाग़ लग जाए या इसका रंग धीरे-धीरे पीला पड़ने लगे, तो आप बेहद परेशान हो जाते हैं और जब कई कोशिश करने के बाद आप सफेद कपड़ों का पीलापन और दाग़ दूर नहीं कर पाते हैं। तब आप सफेद कपड़ों को लॉन्ड्री में धुलवाने के लिए देते हैं या फिर उसको दोबारा उपयोग ही नहीं करते। लेकिन कई व्यक्ति रोज़ रोज़ न कपड़ों को लांड्री में धुलवा सकते हैं और न उन्हें अनुपयोगी समझ कर फेंक सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज हम कुछ ख़ास उपाय लेकर आए हैं जिनसे सफेद कपड़ों का पीलापन भी दूर हो जाएगा और सफेद कपड़े पहले की तरह चमकदार भी नज़र आएंगे।

सफेद कपड़ों का पीलापन मिटाएँ
Stain free white clothes

सफेद कपड़ों में पीलापन और दाग़ धब्बे पड़ने के कारण

– सफ़ेद कपड़ों में पीलापन आने की एक मुख्य वज़ह पसीना है। पसीने के कारण सफ़ेद कपड़े का रंग पीला पड़ने लगता है।

– कई बार सफ़ेद कपड़ों को लोहे के तार पर फैलाने से जंग का दाग़ लग जाता है।

– कई बार बच्चे खाते हैं और थोड़ा बहुत अपने कपड़ों पर भी गिरा लेते हैं जिससे सफेद कपड़ों पर दाग़ के निशान पड़ जाते हैं।

सफेद कपड़ों का पीलापन और दाग़ धब्बे दूर करने के उपाय

– सबसे पहले सफेद कपड़ों को रंगीन कपड़ों में न धोएं क्योंकि अन्य कपड़ों के साथ सफेद कपड़ों को धोने से सफेद कपड़ों में रंग लग सकता है।

– सफ़ेद कपड़ों को हमेशा सामान्य पानी में धुलें।

– दाग़ लगे सफेद कपड़ों को पानी और ब्लीचिंग पाउडर के घोल में डालें। इससे धीरे-धीरे दाग़ निकलने लगेंगे।

– एक बाल्टी पानी में कुछ बूंदे सिरके की मिलाकर सफेद कपड़ों को भिगों दें। इससे कपड़े पर लगा हुआ दाग़ निकल जाएगा, साथ ही साथ कपड़े का पीलापन भी दूर हों जायेगा।

– यदि सफेद कपड़े पर कोई दाग़ लग जाएं तो उस ताज़े दाग़ पर नींबू रगड़ कर साफ़ करें। इससे दाग़ ग़ायब जायेगा।

– सफेद कपड़े की चमक को बरक़रार रखने के लिए बेकिंग सोड़े में कुछ बूंद सिरके की मिला दें और फिर इससे कपड़े को साफ़ करें। कपड़े चमक उठेंगे।

सफेद कपड़ों के पीलापन और दाग़ धब्बों को दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं और दमदार चमक पाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *