शहद के नुकसान भी होते हैं

आज शहद का उपयोग हम लोग न केवल भोज्य पदार्थों में करते हैं बल्कि इसका उपयोग रूप निख़ारने वाले उबटन में भी करते हैं। यहाँ तक कि कुछ आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन भी शहद के साथ किया जाता है। शहद का सेवन शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद है, क्योंकि शहद में कई सारे पोषक तत्व जैसे लौह, गन्धक, मैगनीज, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट और आयोडीन आदि पाए जाते हैं। जो आपके शरीर को शक्तिशाली बनाते हैं। लेकिन अगर आप अनजाने में शहद का सेवन कुछ ऐसी चीज़ों के साथ कर लें जिसके साथ मिल जाने पर शहद विष के समान बन जाता है। इस तरह शहद के नुकसान (shahad ke nuksan) भी होते हैं। इसीलिए आप शहद का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान में रखकर सेवन करें।

शहद के नुकसान – Side Effects of Honey

1. शहद का सेवन कभी भी चीनी के साथ मिलाकर न करें। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

2. अगर आप घर पर चाय या कॉफ़ी बना रहे हैं तो मिठास के लिए इसमें शहद मत डालिए। इससे आपको शहद के नुकसान झेलने पड़ेंगे।

3. शहद का सेवन ज़्यादा गर्म चीज़ों जैसे गर्म भोजन, गर्म पानी, गर्म दूध व तेज़ धूप में न करें। इस तरह से शहद का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।

4. शहद के साथ घी या दूध की समान मात्रा का सेवन करने पर यह विष की भाँति कार्य करने लगता है। इसलिए इनका साथ में सेवन नहीं करना चाहिए।

शहद नींबू के लाभ

5. खाने में तेल और मक्खन आदि के साथ भी शहद के नुकसान होते हैं।

6. माँस-मछली के साथ शहद का सेवन विष के समान हो जाता है इसलिए माँस-मछली के साथ भी शहद न खायें।

7. शहद का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में आमातिसार रोग हो सकता है।

शहद के विषैले प्रभाव को कम करना

यदि शहद के नुकसान महसूस होने लगें तो नींबू का सेवन करना चाहिए। इससे आपको बहुत रिलैक्स फ़ील होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *