शहद खाने के फायदे

शहद या मधु को अंग्रेजी में Honey कहते हैं। यह प्राकृतिक रूप से स्वाद में मीठा होता है। आयुर्वेद में शुद्ध शहद को औषधीय गुणों की खान माना गया है। शहद के औषधीय गुणों के कारण ही इसे अनेक बीमरियों जैसे मोटापा, कफ, उच्च रक्तचाप, उल्टी, हृदयरोग, कैंसर और तनाव आदि से छुटाकरा पाने के लिए उपयोग किया जाता है। यदि आप रोजाना शहद का सेवन करते हैं तो इससे न केवल आपका शरीर स्वस्थ, निरोग और ऊर्जावान बना रहता है, बल्कि आपकी सुंदरता में भी निखार आता है। तो आइए शहद खाने के फायदे जानते हैं…

शहद खाने के फायदे

१. शहद में कई सारे पोषक तत्व जैसे सोडियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट और आयोडीन आदि पाए जाते हैं।

२. कफ या खांसी हो तो 1 चम्मच अदरक के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है।

३. पीलिया या जॉन्डिस हो जाए तो पके आम के रस में शहद मिलाकर सेवन करें। इससे पीलिया रोगी को बहुत आराम मिलता है।

४. कब्ज की शिकायत रहती हो तो टमाटर या संतरे के रस में एक चम्मच शहद डालकर प्रतिदिन सेवन करें। इससे कब्ज खत्म होने लगती है।

५. शहद को खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अगर खाना खाने से एक घंटा पहले शहद को गाजर के जूस के साथ सेवन करें तो इस उपाय से भी आंखों की रौशनी बढ़ती है।

६. 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर पीने से मोटापा कम होता है

७. शहद को पानी में मिलाकर कुल्ले करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं

शहद का सेवन करने से लाभ

८. तनाव को कम करने के लिए रोज एक चम्मच शहद में दालचीनी मिलाकर सेवन करें। इससे बेहद रिलैक्स फ़ील होगा।

९. गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करने से खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और आयरन की कमी भी पूरी होती है।

१०. बढ़े हुए रक्तचाप में शहद का सेवन लहसुन के साथ करना लाभप्रद होता है।

११. शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो कुछ बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकते हैं और कटे, जले या घाव का उपचार करने में बहुत लाभ पहुँचाते है।

१२. हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और दिल की बीमारी से बचने के लिए प्रतिदिन 10 ग्राम शहद खाने के फायदे देखे गए हैं।

१३. शहद खाने से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।

मधु शहद का सेवन

सौन्दर्य निखारने में शहद का घरेलू उपयोग

१. सर्दियों में अक्सर होंठ फटने लगते हैं। अतः फटे होठों पर शहद लगाएँ। इससे होंठ नरम और चिकने बनते हैं और होंठ फटने की परेशानी भी दूर हो जाती है।

२. रोजाना शहद के सेवन से आप झाइयाँ और मुहाँसों की समस्या से बचे रहते हैं और इससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी बनी रहती है। इसके अलावा आप गुलाब जल में नींबू और शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगाएँ, इससे भी आपका चेहरा निखर उठेगा।

३. शहद को चेहरे पर लगाने से यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा को टाइट बनाता है। जिस वजह से चेहरे पर झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती हैं। इसके अलावा शहद त्वचा की नमी को बनाए रखता है जिससे चेहरा सॉफ़्ट सॉफ़्ट सा लगता है।

४. चेहरे को झुर्रियों से बचाने के लिए शहद में कच्ची हल्दी पीसकर पेस्ट बनाएँ और इसे चेहरे पर लगाएँ। इससे झुर्रियां दूर हो जाएंगी।

५. चेहरे की खुश्‍की या रुखापन को दूर करने के लिए शहद में थोड़ी मलाई और बेसन मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएँ। इस उबटन के उपयोग से झुर्रियां गायब हो जाएंगी और चेहरे पर चमक भी आएगी।

६. संतरे के छिलके का चूर्ण के साथ 2 चम्मच शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएँ। इससे त्वचा कांतिमय बनती है।

Keywords – shahad ka sevan, shahad khane ke fayde, honey benefits, madhu khane ke fayade, honey khane ke fayde

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *