शरीफा खाने के फ़ायदे

शरीफा टेस्टी और हेल्दी फल होता है। लेकिन लोग इस फल के फ़ायदे को नहीं जानते हैं। यह फल हल्की ठंड की शुरुआत के साथ यानी सितंबर से नवंबर के आस-पास आता है। इसको खाने से शरीर को शीतलता तो मिलती ही है साथ ही यह एनर्जी भी देता है। यह डाइजेशन सिस्टम ठीक करने के साथ-साथ न्यूट्रीशन से भरा होता है। हार्ट के लिए भी ये बहुत फ़ायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं, शरीफे से होने वाले फ़ायदे।
शरीफा खाने के लाभ

शरीफा खाने के लाभ

1. दिल और शुगर के लिए

शरीफे के सेवन से दिल के साथ शुगर के लेवल को भी सामान्य रखा जा सकता है। शरीफे में सोडियम और पोटैशियम संतुलित मात्रा में होते हैं, जिससे ख़ून का बहाव यानी ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव नियंत्रित हो जाते हैं। इसके साथ ही यह दोनों तरह की शुगर को संतुलित रखता है। इसमें शरीर में होने वाली शुगर को सोख लेने का गुण होता है और इस तरह से यह शुगर का स्तर सामान्य बनाए रखता है।

2. दिमाग़ के लिए फ़ायदेमंद

आज के जमाने में दिमाग़ की समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर तनाव के कारण चिड़चिड़ेपन की समस्या ज़्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरा हुआ शरीफा दिमाग़ को शीतलता देने का भी काम करता है। यह आपको चिड़चिड़ेपन से बचाकर निराशा को दूर रखता है।

3. आँखों और जोड़ों के लिए

शरीफा आँखों की देखने की पावर को बढ़ाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और रिबोफ्लॉविन होता है। इससे नंबर के चश्मे को बढ़ने से भी आसानी से रोका जा सकता है। इसके अलावा शरीफे में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में पानी को संतुलित करता है और इस तरह से जोड़ों में होने वाले अम्ल को हटा देता है। यह अम्ल अर्थराइटिस का मुख्य कारण होता है।

3. बॉडी को दे एनर्जी

अगर आपको कमज़ोरी का एहसास होता है और शरीर में ऊर्जा की कमी हो रही है तो शरीफा आपकी यह परेशानी दूर कर सकता है। शरीफा बहुत ही अच्छा एनर्जी का सोर्स होता है। इसको खाने से थकावट और माँसपेशियों की कमज़ोरी आपको महसूस नहीं होगी।

4. एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

शरीफे में विटामिन सी बहुत ज़्यादा मात्रा में होता है। विटामिन-सी में शरीर की रोगों से लड़ने वाली शक्ति यानी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की क्षमता होती है। दिन में एक बार शरीफा खाना चाहिए ताकि बीमारियों से दूर रहें।

5. वज़न बढ़ाने के लिए

शरीफा में वज़न बढ़ाने की भरपूर क्षमता होती है। इसको लगातार खाकर वज़न आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

4. दाँतों और एनीमिया के लिए

शरीफा आपके दाँतों की सेहत के लिए भी बहुत ही फ़ायदेमंद है। इसको नियमित खाकर आप दाँतों और मसूड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही यह ख़ून की कमी यानी एनीमिया से बचाता है। इसका हर दिन इस्तेमाल करन से ख़ून की कमी दूर हो जाती है।

Leave a Comment