सोया पनीर के फ़ायदे

सोया पनीर जिसे टोफू भी कहते हैं, सोया दूध से बनता है। जो पनीर की तरह ही नरम और स्वादिष्ट होता है। सोया पनीर अपने स्वाद और ख़ुशबू के कारण ही हर तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाने लगा है। टोफू को बनाने से पहले केवल 2 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें और फिर इससे मनपसंद रेसपी तैयार करें। इससे बनने वाली रेसपी स्वादिष्ट होती है। यह स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत से भी भरपूर है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसीलिए किसी न किसी रूप में टोफू का सेवन ज़रूर करें। यह बढ़ते बच्‍चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जिम जाने वाले व्‍यक्तियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

सोया पनीर टोफ़ू

सोया पनीर के लाभ

Benefits of Soya Paneer

1. पोषक तत्व

टोफू में जिंक, आयरन, सेलेनियम, पौटेशियम, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

2. एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर

सोया पनीर प्रोटीन के साथ साथ एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर है। इसीलिए इसके सेवन से आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। टोफू का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, कार्डियोवेस्कुलर डिज़ीज़ और ऑस्टियोपरोसिस से भी बचा जा सकता है।

3. मांसाहार का अच्‍छा विकल्प

यह मांसाहार का एक अच्‍छा विकल्‍प है। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसीलिए जो लोग सोया पनीर का सेवन करते हैं उन्हें मांस खाने वालों के बराबर प्रोटीन प्राप्त होता है। 100 ग्राम सोया पनीर से हमें 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है। जिसमें 88 कैलोरी एनर्जी होती है।

Also Read – Tofu Matar Recipe in Hindi

4. हड्डियों को मजबूत बनाए

यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और मसल्स बनाने में मदद भी करता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ साथ अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनीस नामक पदार्थ पाया जाता है जिससे मसल्‍स तेज़ी से विकसित होने लगते हैं। इसीलिए टोफू का सेवन ज़रूर करें। इसका उचित मात्रा में सेवन महिलाओं के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। इससे महिलाओं की रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।

5. बालों को स्वस्थ बनाए

अगर आपके बाल बहुत झड़ते है तो आप टोफू को ज़रूर खाए। यह केराटिन प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों को झड़ने से बचाता है और उन्हें स्वस्थ बनाता है।

6. कोलेस्‍ट्रॉल कम करने में मदद करें

टोफू में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसीलिए इसके सेवन से शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और आप सेहतमंद बने रहते हैं। इसके अलावा इसका सेवन बढ़ती उम्र के असर को भी कम करता है। जिससे आप जवां से नज़र आते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *