स्पाइसी वेजिटेबल टोस्ट बनाने की विधि

इस मौसम में जब भी कुछ तीखा खाने का खाने का मन करें, जो झटपट भी बन जाए और जिसके स्वाद से मज़ा भी आ जाए। तो तुरन्त स्पाइसी वेजिटेबल टोस्ट बनाएं। जब मन करें इसे सिर्फ़ 10 मिनट में बनाकर सबको खिला सकते हैं। इसे चाय या चटनी के साथ टेस्ट करने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तो देर किस बात की है स्पाइसी वेजिटेबल टोस्ट को अभी बनाना सीखते हैं…

स्पाइसी वेजिटेबल टोस्ट रेसपी

स्पाइसी वेजिटेबल टोस्ट रेसपी

आवश्यक सामग्री

स्पाइसी वेजीटेबल टोस्ट बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

ब्रेड स्लाइस – 4
उबले आलू – 4
मिक्स सब्ज़ियाँ बारीक़ कटी हुई -1 कप
मिर्च बारीक़ कटी हुई – 1 चम्मच
अदरक बारीक़ कटी हुई -1 चम्मच
धनिया पत्ती बारीक़ कटी हुई – 2 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -1/2 चम्मच
तेल – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार

स्पाइसी वेजिटेबल टोस्ट को बनाने का तरीक़ा

  1. उबली आलू छील कर उन्हें मैश कर लें।
  2. गैस चूल्हा जला कर एक पैन को चढ़ाएं।
  3. इसमें 1 चम्मच तेल डालकर गरम करें।
  4. तेल के गरम होने पर सभी सब्ज़ियाँ, आलू, अदरक, हरी मिर्च, मसाले और नमक डालें। अब सारी सामग्री को अच्छे से फ्राई कर लें।
  5. 5 से 10 मिनट में फ्राई करने के बाद इसमें हरी धनिया की पत्ती डालें। भरावन के लिए मिश्रण तैयार है।
  6. अब ब्रेड को 2 टुकड़ो में काट लें और भरावन के मिश्रण को ब्रेड के एक तरफ़ लगाएं।
  7. अब एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और ब्रेड को दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
  8. बाक़ी बचे ब्रेड के सभी स्लाइस को इसी तरह से सेंकनी होंगी।

गरमागरम स्पाइसी वेजिटेबल टोस्ट तैयार है। इन्हें एक प्लेट में निकालें और चटनी या सास के साथ सर्व करें। वैसे इस रेसपी को बनाकर मेरे मुंह में तो पानी आ गया इसलिए मैं तो इसे चखने जा रही हूँ तो आप भी जाएँ और इसे बनाएं और इसका स्वाद आपको कैसा लगा हमें ज़रूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *