वनिला मैंगो शेक बनाने की विधि

आम का मौसम हो और आम की रेसपी न टेस्ट करें तो जुबान को स्वाद बड़ा फीका फीका लगता है। आप की जुबान को आम की रेसपी का लाज़वाब स्वाद देने के लिए हम आज आपके लिए स्वादिष्ट वनिला मैंगो शेक की रेसपी लेकर आएं है, जिन बच्चों को दूध पीना अच्छा नहीं लगता, अगर आप उन बच्चों को ये वनिला मैंगो शेक टेस्ट करा दें तो यकीन माने आप तो आप आपके बच्चे भी इसका स्वाद भूल नहीं पायेंगे। तो आइए 5 मिनट में ये मैंगो शेक बनायें और सभी को टेस्ट करायें…

Vanilla mango shake, वनिला मैंगो शेक

वनिला मैंगो शेक रेसिपी

आवश्यक सामग्री

वनिला मैंगो शेक बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

मैंगो शेक बनाने के लिए

पका हुआ आम बिना रेशे वाला – 250 ग्राम
दूध – 500 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
बर्फ का चूरा – 3 कटोरी

सजावट के लिए

नारियल का बुरादा – 4 चम्मच
किशमिश – 2 चम्मच
चिरौंजी – 2 चम्मच
लाल चेरी – 1 चम्मच
वनिला आइसक्रीम – 4 चम्मच

[button color=”green” size=”large” type=”square” target=”_blank” link=”https://lifestyletips.in/vanilla-icecream-recipe-hindi/”]वनिला आइसक्रीम रेसिपी पढ़ें[/button]

वनिला मैंगो शेक बनाने का तरीका

  1. गैस चूल्हा जलाकर एक बर्तन में दूध को उबाल कर ठंडा कर लीजिए।
  2. जब तक दूध ठंडा हो, तब तक आप आम को धोकर छील कर इसके गूदे को टुकड़े में काट लीजिए।
  3. आम के गूदे के टुकड़े को और चीनी को मिक्सर जार में डाल कर अच्छी तरह ब्लेंड कर लीजिए।
  4. जब यह ब्लेंड हो जाएं तब इस मिश्रण में दूध और बर्फ का चूरा मिला एक बार फिर से ब्लेंड कर दें।
  5. वनिला मैंगो शेक तैयार है।

मैंगो शेक को 4 गिलास में डालें। गार्निश या सजावट के लिए इन चारों गिलास में ऊपर से वनिला आइसक्रीम, थोड़ा नारियल का बुरादा, थोड़ा चिरौंजी और किशमिश डालकर ठंडा ठंडा मैंगो शेक सर्व करें और टेस्ट करें।

अपने दोस्तों के साथ रेसिपी को सोशल मीडिया पर शेअर करना मत भूलें। फिर मिलते हैं एक नई रेसिपी के साथ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *